Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
दही में गुड़ मिलाकर खाएं, पीरियड के दर्द और बढ़ते वजन से दिलाएगा छुटकारा
दही और चीनी खाने के बारे में आपने कई बार सुना होगा। कोई भी शुभ कार्य होता है तो दही और चीनी जरुर खिलाया जाता है। कहा जाता है कि ये शरीर के लिए सेहतमंद होने के साथ ही शुभ भी होता है।लेकिन कभी आपने दही और गुड़ मिलाकर खाने के बारे में सुना है। जी हां, इस बार अब हम आपको दही और गुड़ के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। दही में गुड़ मिलाने से न सिर्फ स्वाद बढ़ेगा बल्कि दही के साथ गुड़ खाने के फायदे भी दोगुने हो सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट भी सलाह देते हैं कि हर किसी को रोजाना एक कटोरी दही का सेवन करना चाहिए। दही के फायदे कई हैं, लेकिन अगर आप इसके फायदे और स्वाद को बढ़ाना चाहते हैं तो आप इसके साथ गुड़ के फायदों को मिक्स कर सकते हैं। यानि की गुड़ और दही का एक साथ सेवन कर कमाल के स्वास्थ्य लाभ ले सकते है।

खून की कमी को करे दूर
बहुत से लोगों में खून की कमी हो जाती है। इसके कई कारण हैं जिसे एनीमिया के नाम से जाना जाता है। अगर आप भी अपने शरीर में खून की कमी को दूर करना चाहते हैं तो रोजाना दही में गुड़ को मिलाकर सेवन करें। अगर शरीर में खून की कमी हैं तो गुड़ खाना अच्छा माना जाता है लेकिन दही के साथ गुड़ का सेवन करने से इसके स्वास्थ्य लाभ दोगुने हो सकते हैं।

वजन करे कम
अगर आप तेजी से अपना वजन कम करना चाहते हैं तो दही और गुड़ का सेवन करें। कुछ ही दिनों में फर्क नजर आ जाएगा। दही और गुड़ में ऐसे गुड़ पाए जाते हैं जो आपके पाचन तंत्र को ठीक रखने में मदद करता है। जिससे आपको कब्ज, डायरिया, एसिडिटी जैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।

सर्दी-जुकाम
गुड़ नें मिनरल्स, लोहा, मैग्नीशियम, पोटेशियम, कैल्शियम, सेलेनियम, मैंगनीज और कॉपर जैसे तत्व पाए जाते हैं जो आपको कई बीमारियों से कोसों दूर रखते हैं. अगर आप सर्दी-जुकाम की समस्या से परेशान हैं तो दही में गुड़ और काली मिर्च मिलाकर इसका सेवन करें.

पाचन को करेगा बेहतर
कई लोगों को अपच की समस्या होती है फिर इससे पेट की और समस्याएं भी जन्म लेने लगती हैं। जैसे कब्ज, मतली, पेट फूलना आदि। अगर आप रोजाना एक कटोरी दही में गुड़ मिलाकर सेवन करते हैं तो आपके पेट को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है। दही और गुड़ में ऐसे गुड़ पाए जाते हैं जो आपके पाचन तंत्र को ठीक रखने में मददगार हो सकते हैं।

पीरियड्स के दर्द से दिलाएगा राहत
पीरियड्स क्रेम्प्स और दर्द से राहत दिलाने के लिए भी आप दही में गुड़ मिलाकर सेवन कर सकते हैं. यह न सिर्फ पीरियड्स के दर्द से राहत दिला सकता है बल्कि पेट की ऐंठन को भी दूर करने में मददगार हो सकता है। अगर आपने अभी तक इसे ट्राई नहीं किया है तो आज से ही इसका सेवन शरू करें। गुड़ और दही के फायदों को एक साथ लें।



Click it and Unblock the Notifications
