Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
पांव के बीच ताकिया लगाकर सोने के फायदे
अच्छी नींद के लिए बहुत आवश्यक है कि आपके सोने का तरीका सही हो। सोने का तरीका कुछ इस प्रकार हो कि शरीर के किसी भी अंग पर किसी तरह का दबाव न पड़े। यदि रात में दोनों पैरों के बीच तकिया लगाकर किसी एक करवट सोने की आदत आप डाल लेंगे तो फिर अच्छी नींद की भी आदत आपको हो ही जाएगी। इस तरह से सोने से न सिर्फ अच्छी नींद आती है बल्कि कई सारी शारीरिक समस्याएं भी दूर हो जाती हैं।

मांसपेशियों में नहीं उठता दर्द
यदि आप अच्छी नींद नहीं सो पाते हैं , दिमाग में प्रतिपल कोई चिंता बनी रहती है तो दोनों पैरों के बीच तकिये को लगाकर सोएं। दोनों घुटनों के बीच तकिये को लगाने से घुटने एक दूसरे से टकराते नहीं हैं। शरीर का पॉश्चर सही रहता है जिससे कि मांसपेशियों में खिंचाव नहीं रहता है। यदि मांसपेशियों में पहले से खिंचाव महसूस हो रहा है तो इस तरह से सोएं, सुबह तक सारा दर्द दूर हो जाएगा।

गर्भवती महिलाओं के लिए है आदर्श तरीका
गर्भावस्था में लंबे समय तक किसी एक स्थिति में सो पाना बहुत मुश्किल होता है। पैरों के बीच तकिया लगाकर किसी एक ओर करवट लेकर सोने से रीढ़ की हड्डी पर जोर कम पड़ता है। जिससे कि गर्भावस्था में आरामदायक नींद आती है और इससे कोई नुकसान भी नहीं होता है क्योंकि शरीर के किसी भी हिस्से पर भार नहीं पड़ता है।

कमर और रीढ़ की हड्डी के दर्द से निजात
हमारी रीढ़ की हड्डी एक जैसी लम्बी-पूरी नहीं होती है, उसमें थोड़ा घुमाव होता है। आजकल की भागदौड़ भरी जीवनशैली के कारण कई सारे लोग कमर और रीढ़ के दर्द से परेशान रहते हैं। इसलिए बहुत जरूरी है कि जब आप सोएं तो तकिये को दोनों पैरों के बीच रखकर एक करवट पर सोएं। ऐसा करने से कमर और रीढ़ की हड्डी पर जोर नहीं पड़ेगा। शरीर को आराम मिलेगा। दर्द शरीर से गायब हो जाएगा।

रक्त संचार में होता है सुधार
कई बार जब हम सोते हैं, तो रक्त संचार रुक जाता है, उसके पीछे कारण यह होता है कि कई बार हमारे सोने का तरीका ऐसा होता है कि जिस मुख्य नस से रक्त ह्रदय तक जाता है उस पर जोर पड़ता है और रक्त संचार में बाधा उत्पन्न हो जाती है। यदि आप पैरों के बीच तकिया लगाकर सोना शुरू कर देंगे तो सुबह उठने पर आपको शरीर के किसी भी अंग में किसी प्रकार का दर्द या खिंचाव महसूस नहीं होगा।



Click it and Unblock the Notifications
