Latest Updates
-
नीम करौली बाबा के 3 गुप्त नियम बदल सकते हैं आपकी किस्मत, आज ही जान लें सफल जीवन का रहस्य! -
UP Village Style Besan Cheela Recipe: घर पर बनाएं गांव जैसा पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Hindi Journalism Day 2026 Wishes: हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर सभी पत्रकार दोस्तों को ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 30 May 2026: शनिवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, शनिदेव की कृपा से होगा धन लाभ -
Restaurant Style Kadai Sabzi Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसी चटपटी और मसालेदार सब्जी -
Blue Moon 2026: 31 मई को आसमान में दिखेगा दुर्लभ 'ब्लू मून'; जानिए इसकी खासियत, कहां और कैसे देखें -
Hindi Journalism Day: 30 मई को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी पत्रकारिता दिवस? जानें इस दिन का इतिहास और महत्व -
Kumaoni Sweet Bal Mithai Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड की पारंपरिक और स्वादिष्ट मिठाई -
महिलाओं के लिए वरदान से कम नहीं है हलीम के बीज, अनियमित पीरियड्स समेत इन 5 समस्याओं को कर सकते हैं दूर -
गर्मियों में पसीने से होने वाली 5 कॉमन स्किन प्रॉब्लम्स, एक्सपर्ट से जानें इन समस्याओं से बचने के घरेलू उपाय
कभी सफेद जामुन या रोज एप्प्ल फ्रूट खाएं हैं आपने, जानें इससे होने वाले फायदों के बारे में
रोज एप्पल जिसे सफेद जामुन भी कहा जाता है। इस फल को एक इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में भी जाना जाता है। इस फल में कमाल के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ये फल गर्मियों के मौसम में होने वाले सीजनल इंफेक्शन से भी आपको बचाता है। इस फल का उपयोग सलाद के रूप में होता है। इसके अलावा सिरका और शराब बनाने के लिए भी किया जाता है, क्योंकि इसके कच्चे फल बहुत खट्टे होते हैं। आपको यह फल कोलकाता में भी आसानी से मिल जाएगा। कोलकत्ता में इसे फल को फलों का गुलाब जामुन कहा जाता है। वैसे इस फल से गुलाब की तरह महक आती है और दिखने में ये सेब की तरह प्रतीत होता है। इसलिए इसे रोज एप्पल नाम दिया गया है।
इसके अतिरिक्त, इसका सेवन करते समय सावधानी बरतने की सलाह भी दी जाती है, क्योंकि इसका बीज को जहरीला माना जाता है। आइए अब विस्तार से जानते हैं सफेद जामुन के स्वास्थ्य लाभों के बारे में।

इम्यूनिटी बढ़ाएं
सफेद जामुन में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जो आपके स्किन के साथ-साथ की स्वास्थ्य लाभ देता है। कोलेजन का निर्माण करने के साथ-साथ यह इम्यूनिटी सिस्टम को भी मजबूत बनाता है। अगर सर्दी-जुकाम से बचना चाहते हैं तो सिर्फ दोपहर के समय ही इसका सेवन करें।

कब्ज करें दूर
इस फल में अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो कब्ज, अपच जैसी समस्या को दूर करता है। ये आहार फाइबर ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए भी अच्छा है और वजन प्रबंधन में भी मदद करता है। ऐसे में जिन लोगों का ब्लड शुगर बैलेंस नहीं रहता है उनके लिए भी ये एक फायदेमंद फल है। इसका रोज सेवन करना भी पेट से जुड़ी परेशानियों से हमेशा के लिए निजात दिला सकता है।

आंखों की रोशनी बढ़ाएं
सफेद जामुन में भरपूर मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है जो आंखो की रोशनी को बढ़ाता है।

बॉडी को रखें हाइड्रेटेड
सेब की तरह इस फल में भी अधिक मात्रा में पानी पाया जाता है। जिसके कारण इसका सेवन करने से आपके शरीर में कभी भी पानी की कमी नहीं होगी।

दांतों, हड्डियों को रखें मजबूत
सफेद जामुन में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते है। जो आपके दांतों और हड्डियों को मजबूत रखने के साथ-साथ शरीर की कमजोरी को दूर करता है। इसके अलावा शरीर में तरल और इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है। वहीं जिन लोगों को मितली या कमजोरी महसूस होती है उनके लिए ये एक बेहद फायदेमंद है क्योंकि ये शरीर में इलेक्ट्रोलाइट को बैलेंस करके ताकत पहुंचाने का काम करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications