Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
कृष्ण जी को चढ़ाने वाली पंजीरी खाने से बढ़ता है मांओं का दूध और रहता पेट साफ, ये है रेसिपी
जन्माष्टमी आने में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। जन्माष्टमी आते ही घर में तरह-तरह के पकवान बनने लग जाते हैं। इन्ही में से एक है पंजीरी। जन्माष्टमी के मौके पर भगवान श्री कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए उनकी पसंदीदा धनिए की पंजीरी का भोग लगाया जाता है। ये खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है, इसके सेहत से जुड़े फायदे भी उतने ही होते हैं। टेस्ट में लजीज लगने वाली पंजीरी की सुगंध से ही तन मन आनंदित हो जाता है।
शुद्ध घी में धनिया भूनकर पंजीरी बनाई जाती है जो स्वास्थय के लिए काफी लाभदायक है। इसके अलावा इसमें ड्राई फ्रूट्स मिक्स किए जाते हैं जिससे यह और ज्यादा हेल्दी प्रसाद बन जाता है। इसे खाने से ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रोल कंट्रोल रहते हैं और इन्फेक्शन से बचाव होता है। आइए जानते है कृष्ण जी को भोग में चढ़ाई जाने वाली पंजीरी को खाने के फायदों के बारे में।

मस्तिष्क को रखें ठंडा
धनिया को घी में सेंककर मिश्री के साथ मिलाकर बनाई जाने वाली यह पंजीरी दिमागी तरावट, मस्तिष्क संबंधी समस्याओं के लिए फायदेमंद है और यह दिमाग को ठंडा रख उसकी कार्यक्षमता को बढ़ाती है।

गैस की समस्या करें दूर
पाचन के लिए धनिया चबाना लाभदायक है। यह पाचन तंत्र को बेहतर करने के साथ-साथ गैस और अपच जैसी समस्याओं से निजात दिलाता है।

ब्रेस्ट फीडिंग के लिए अच्छा
धनिए की पंजीरी दूध बढ़ाने का काम भी करती है। महिलाओं की इम्यूनिटी पावर को मजबूत बनती है पंजीरी। डिलीवरी के बाद महिलाएं पोस्टपार्टम डिप्रेशन का शिकार हो जाती है। ऐसे में पंजीरी उन्हें डिप्रेशन से दूर रखने का काम करती है।

गठिया के मरीजों के लिए
गठिया के मरीजों के लिए धनिया की पंजीरी बेहद फायदेमंद होती है। रोजाना इस पंजीरी का सेवन जल्द ही आपको गठिया से निजात दिलाने में मदद करेगा।

चक्कर आने पर करें सेवन
चक्कर आने की समस्या के लिए धनिया की पंजीरी एक रामबाण इलाज है। अगर आपको चक्कर आने की समस्या हो, तो रोजाना इस पंजीरी को चबा-चबाकर खाएं और असर देखें।

सामग्री
1 कप धनिया पाउडर
तीन चम्मच देसी घी
आधा कप मखाना
आधा कप चीनी
दस काजू
दस बादाम
एक चम्मच चिरौंजी

बनाने की विधि
धनिए की पंजीरी बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाई में 1 चम्मच घी गर्म कर लें। अब इसमें धनिया पाउडर मिलाकर अच्छी तरह से भून लें। अब इसमें टुकड़ों में कटे हुए मखानों को भूनकर तथा उन्हें दरदरा पीस कर डाल दें। काजू और बादाम तो भी छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर इसमें मिला दें। इस तरह से भगवान को भोग लगाने वाली धनिए की पंजीरी तैयार है। भोग लगाने के बाद आप इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications