Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
सर्दियों में क्या ज्यादा शराब पीना हो सकता है खतरनाक, हो सकती है ये बीमारी
सर्दियों के शुरू होते ही शराब की मांग में भारी वृद्धि देखने को मिलती है। लोग मानते हैं कि शराब के सेवन से ठंड लगनी कम हो जाती है। डॉक्टर्स के मुताबिक, शराब का सेवन करने के बाद रक्त कोशिकाओं में ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है। इससे हार्ट पर प्रेशर पड़ने लगता है। जिसकी वजह से व्यक्ति को हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोग शराब पीना शुरु कर देते है जो कि शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

बढ़ जाता है हाइपोथर्मिया का खतरा
अमेरिकी आर्मी के रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ एनवॉयरमेंटल मेडिसिन और थर्मल फिजियोलॉजी और मेडिसिन विभाग द्वारा साझे में किए गए एक अध्ययन के मुताबिक शराब से शरीर का मूल तापमान कम हो जाता है और इससे हाइपोथर्मिया का खतरा बढ़ जाता है, जोकि कड़ाके की ठंड में जानलेवा हो सकता है। हाइपोथर्मिया एक तरह की बीमारी होती है, जब शरीर गर्मी पैदा करने से पहले ही इसे खो देता है, लिहाजा शरीर का तापमान खतरनाक स्तर तक कम हो जाता है।
हालांकि कुछ लोगों को लगता है कि शराब से शरीर का तापमान बढ़ता है और गर्मी महसूस होती है। लेकिन, भारतीय मौसम विभाग और स्वास्थ्य विशेषज्ञों का सोचना अलग है। शराब पीने से लोगों को गर्मी महसूस हो सकती है, लेकिन वास्तव में यह शरीर का तापमान कम देता है और अगर आप शीतलहर की चपेट में आते हैं तो इससे इम्यूनिटी पर असर पड़ता है और यह घातक साबित हो सकती है।

मौसम विभाग ने भी जारी की थी एडवायजरी
मौसम विभाग ने अपनी एडवायजरी में कहा है कि कड़ाके की सर्दी और शीतलहर के दौरान फ्लू, जुकाम, नाक से खून निकलने जैसी समस्याएं होने की आशंका है और जो ऐसी दिक्कतों से जूझ रहे हैं और जो लंबे समय तक ठंड रहने के कारण उनकी परेशानियां भी बढ़ेंगी। एडवायजरी में कहा गया है, ''शराब ना पिएं। इससे आपके शरीर का तापमान कम होता है। घर के भीतर रहें। विटामिन सी युक्त फलों का सेवन करें, अपनी त्वचा को नरम रखें, ताकि कड़ाके की ठंड के प्रभाव से बचा जा सके। ''
शीतलहर के कुप्रभावों से बचने के लिए मौसम विभाग ने अपने सुझावों की लिस्ट भी जारी की है और इनमें से एक ये भी है कि कड़ाके की ठंड में शराब से दूर रहें। विभाग ने लोगों से घरों में रहने और कंपकंपी जैसी चीजों को इग्नोर ना करने की सलाह दी है। नोटिस में कहा गया है कि कंपकंपी इस बात का लक्षण है कि शरीर का तापमान कम हो रहा है। घर के अंदर रहें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
