Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग
मिर्गी के मरीज जरूर करें नारियल तेल का इस्तेमाल, जानें उपयोग का तरीका
मिर्गी एक तरह का (न्यूरोलॉजिकल डिसॉर्डर) है जिसमें रोगी को बार-बार दौरे पड़ते है। मस्तिष्क में किसी गड़बड़ी के कारण बार-बार दौरे पड़ने की समस्या हो जाती है। दौरे के समय व्यक्ति का दिमागी संतुलन पूरी तरह से गड़बड़ा जाता है और उसका शरीर लड़खड़ाने लगता है। इसका प्रभाव शरीर के किसी एक हिस्से पर देखने को मिल सकता है, जैसे चेहरे, हाथ या पैर पर। इन दौरों में तरह-तरह के लक्षण होते हैं, जैसे कि बेहोशी आना, गिर पड़ना, हाथ-पांव में झटके आना। मिर्गी किसी एक बीमारी का नाम नहीं है। अनेक बीमारियों में मिर्गी जैसे दौरे आ सकते हैं। मिर्गी के सभी मरीज एक जैसे भी नहीं होते। किसी की बीमारी मध्यम होती है, किसी की तेज। यह एक आम बीमारी है जो लगभग सौ लोगों में से एक को होती है। ऐसे में इस बीमारी को कम करने के लिए हम आपको एक तरीका बताने जा रहे हैं। नारियल तेल जिसका इस्तेमाल आमतौर पर खाने और बालों के लिए होता है न सिर्फ सौंदर्य बढ़ाने का काम करता है, बल्कि यह शरीर से जुड़ी कई समस्याओं से निजात दिलाने के लिए भी काफी कारगर औषधि हैं।

मिर्गी के मरीजों के लिए फायदेमंद
जिन लोगों को मिर्गी के दौरे आते हैं, उन लोगों के लिए नारियल तेल बहुत फायदेमंद है। नारियल तेल से बनाया गया भोजन खाने से मिर्गी के मरीज को मस्तिष्क में ऊर्जा मिलती है, जिससे दौरे आना कम हो जाते हैं।
अल्जाइमर के मरीजों के लिए फायदेमंद
अल्जाइमर के मरीजों के लिए नारियल का तेल काफी लाभदायक होता है। नारियल तेल को सैचुरेटेड फैट का मुख्य स्रोत माना गया है। इसके उपयोग से शरीर स्वस्थ होता है और इसका सबसे ज्यादा प्रभाव मस्तिष्क पर पड़ता है। मस्तिष्क को नारियल तेल पोषित करता है। अल्जाइमर के रोगी नारियल तेल को उपयोग ना सिर्फ खाने में कर सकते हैं, बल्कि इससे मालिश भी करते रहें तो इससे अधिक फायदा मिलता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
