Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
क्या होता है एयर बॉर्न इंफेक्शन? इससे बचने के लिए अपनाएं ये तरीके
हाल ही में हुई एक रिसर्च में सामने आया है कि कोरोना वायरस का संक्रमण हवा के जरिए भी फैल सकता है। इसके पहले हमें पता था कि यह संक्रमण किसी दूसरे व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलता है। वैज्ञानिकों ने इस वायरस के हवा में मौजूद होने की संभावना जताई है, उनके इस दावे पर विश्व स्वास्थ संगठन में भी मुहर लगा दी है। विश्व स्वास्थ संगठन की ओर से जारी एक बयान में कोविड-19 पैंडेमिक की टेक्निकल लीड मारिया वैन केरखोव ने कहा, 'हम कोविड-19 संक्रमण के हवा से फैलने की सम्भावना पर काम कर रहे हैं।' इस सब का एक ही मतलब है- हमें बहुत ज्यादा सावधानी बरतनी होगी। घर के अंदर और बाहर हर जगह सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि अब कोरोना वायरस केवल संक्रमित वस्तुओं और व्यक्तियों से नहीं, बल्कि उस हवा से भी फैल रहा है जिसमें हम सांस लेते हैं।

क्या होता है एयर बोर्न इन्फेक्शन?
एयर बोर्न इन्फेक्शन्स हवा में फ़ैलने वाले इन्फेक्शन होते हैं। जब कोई संक्रमित व्यक्ति छींकता या खांसता है तो उसके शरीर से वायरस हवा में मिल जाता है। ये वायरस हवा में कई घंटों तक जीवित रहते हैं और इस हवा में सांस लेने वाले व्यक्ति को संक्रमित कर सकते हैं।

एयर बोर्न इन्फेक्शन ऐसे करें खुद का बचाव
1. हमेशा मास्क पहने रहें
एयर बोर्न इन्फेक्शन से बचने के लिए एन 95 मास्क सभी को पहनना चाहिए। हर व्यक्ति को हर वक्त मास्क पहनने की ज़रूरत है। बिना मास्क के घर से बाहर ही न निकालना सही नहीं होगा। जहां दो चार लोग खड़े हो वहां पर जाना भी सही नहीं है किसी का वायरस हवा में वहां मिल सकता है। इसलिए खाली स्थानों को चुनें।
2. सामाजिक दूरी का पालन करें
विश्व स्वास्थ संगठन (WHO) की एक्सपर्ट केरखोव ने आधिकारिक बयान में कहा, 'मास्क पहनना ही नहीं सोशल डिस्टेंसिंग भी इसके लिए बहुत ज़रूरी है। बात करते वक्त एक मीटर से अधिक दूरी बनाएं और मास्क पहनें। क्योंकि बोलते वक्त भी वायरस हवा में फैल सकता है।'
3. हेल्थ वर्कर हमेशा मास्क पहनें
हेल्थ केयर वर्कर्स सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर सकते इसलिए मास्क ही उनके पास बचाव का सबसे बड़ा हथियार है। ये वायरस सिर्फ 5 माइक्रोन के होते हैं, अगर कोई संक्रमित व्यक्ति आपके आसपास सांस भी ले रहा है तो आप इन्फेक्टेड हो सकते हैं।
4. एयर कंडीशनर बड़ा खतरा हो सकता है
एयर कंडीशनिंग वाली सार्वजनिक जगहों पर बिल्कुल भी ना जाएं। कम वेंटिलेशन वाली जगहों पर भी ना जाएं। ऐसी जगह वायरस आसानी से फैल सकता है।
5. घर मे वेंटिलेशन जरूर रखें
इन दिनों घर में जिन कमरों में वेंटिलेशन अच्छा हो उन्हीं कमरों का प्रयोग करें। वेंटिलेशन नहीं होने पर वायरस कमरे के अंदर ही सर्कुलेट करता रहता है और इन्फेक्शन का जोखिम बढ़ जाता है।
6. फेस शील्ड का प्रयोग करें
अगर आप काम पर जाते हैं, घर से बाहर निकलते हैं तो फेस शील्ड पहनना बेहतर विकल्प है। इससे आप बार-बार अपना चेहरा नहीं छुएंगे और इन्फेक्शन से बचे रहेंगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
