Latest Updates
-
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती
गर्भवती हैं तो करवा चौथ व्रत रखते समय इन बातों का रखें ध्यान
करवा चौथ का व्रत हर सुहागन के लिए विशेष महत्त्व रखता है। इस दिन पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखने का विधान है। मान्यता के अनुसार करवा चौथ का व्रत छोड़ा नहीं जाता है। लेकिन यदि आप प्रेगनेंट हैं तो क्या आपके लिए यह व्रत रखना ठीक है ?
आमतौर पर व्रत दो तरह से रखा जाता है एक तो निर्जला और दूसरा फलाहारी। निर्जला व्रत वो होता है जिसमें पूजा करने तक पानी भी नहीं पिया जाता है और फलाहारी जिसमें व्रत के दौरान फल, दूध , दही आदि का सेवन किया जा सकता है। लेकिन अगर आप प्रेगनेंट हैं तो आपके लिए निर्जला व्रत रखना मुश्किल तो है ही साथ ही बच्चे की सेहत के लिए भी अच्छा नहीं है। यदि आप प्रेगनेंसी के दौरान करवाचौथ का व्रत रखने जा रही हैं तो इन टिप्स को आजमाकर अपने और बच्चे दोनों की सेहत का ध्यान रख सकती हैं।

डॉक्टर की सलाह लें
मान्यता के अनुसार करवाचौथ के व्रत के दौरान पानी भी नहीं पिया जाता है और यदि प्रेगनेंट महिला दिनभर बिना पानी के व्रत रखे तो उसे डिहाइड्रेशन हो सकता है। जिससे शरीर को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है । साथ ही गर्भ में पल रहे बच्चे को भी डेली न्यूट्रिशन की जरूरत होती है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए अपनी डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही करवाचौथ का व्रत करें ।

ध्यान से लें सरगी
अगर आप गर्भवती हैं तो आपका सरगी लेते समय अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। आप कोशिश करें कि इस दौरान ऑयली या हैवी फूड न लें। अगर आपके द्वारा लिए गए आहार को पचने में समय लगेगा तो इससे आपको काफी असहजता होगी। आप सरगी के दौरान दूध, फल, डाई ड्राई फ्रूट्स, सब्जी व रोटी का सेवन कर सकती हैं। इससे आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी

अलग तरीके से करें व्रत
यदि डॉक्टर और परिवार के लोगों को आपके प्रेगनेंसी के दौरान भी व्रत रखने से कोई आपत्ति नहीं है तो इस बार कुछ अलग ढंग से व्रत करें। जैसे सरगी के समय एक बड़ा गिलास दूध पिएं जिससे आपको पूरे दिन के लिए ऊर्जा मिल सके। इसके अलावा पूरे दिन फलाहार लेते रहें। हो सके तो लिक्विड ज्यादा से ज्यादा लें जैसे दिनभर पानी पीते रहें, नारियल पानी और फ्रूट जूस का सेवन करें।

जितना हो सके आराम करें
प्रेगनेंसी में यदि आप खुद को हैल्दी रखना चाहती हैं तो कोशिश करें कि जितना हो सके आराम करें। दिनभर किसी भी तरह का भारी काम न करें बल्कि धीरे -धीरे काम करते हुए बीच में आराम करते रहें। दिन के वक्त कुछ घंटे ज़रूर सोएं, अपना ध्यान बंटाने के लिए लाइट म्यूजिक सुनें जिससे आपका माइंड डिस्ट्रैक्ट रहेगा, आपको भूख कम लगेगी और आराम करते हुए व्रत कैसे निकल जाएगा पता भी नहीं चलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
