Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
बिना धोएं बर्तनों को इस्तेमाल करने से सेहत पर पड़ता है बुरा असर, कैंसर होने का मंडराता है खतरा
खाना पकाते हुए हेल्थ के साथ हाईजीन का भी ध्यान रखना पड़ता है, क्योंकि हेल्थ और हाईजीन दोनों एक दूसरे से जुड़े हुए होते हैं। खाने पकाते समय पौष्टिक तत्वों पर खूब ध्यान दिया जाता है। लेकिन कुकिंग के दौरान कुछ गलतियां आपके खाने को अनहेल्दी बना सकती हैं। ऐसी ही एक गलती है कड़ाही में बचे तेल में बार-बार खाना पकाना या किसी बर्तन को धोएं बगैर उसे दोबारा इस्तेमाल करना। इसके अलावा एक सबसे बड़ी गलती जो अक्सर हम समय बचाने की फिराक में कर देते हें।
अक्सर हम किचन में खाना बनाते समय एक ही कड़ाही में अलग-अलग चीज़ें बनाते हैं। किसी सब्ज़ी या तड़के को तैयार करते समय जब कड़ाही में ज़्यादा तेल गिर जाता है तो हम बचे हुए तेल में ही दूसरी चीज़ों को तड़का मारकर पकाने लगते हैं। लेकिन क्या यह हेल्दी है?

पके हुए तेल को यूज करने से बचें
तेल को बार-बार पकाने से वह जल जाता है। तेल के रंग में आए बदलाव से यह समझा जा सकता है कि तेल ख़राब हो रहा है। जब तेल का रंग गहरा या काला हो जाए तो उसे खाने लायक नहीं माना जाता। कड़ाही में बचे तेल में दूसरी सब्ज़ी पकाने से पहले इस बात पर ध्यान दें। अगर तेल का रंग बहुत गहरा हो गया है तो उसे फेंक दें। कड़ाही में बचे तेल का दोबारा या कई बार उपयोग करना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। तेल का पुन: उपयोग करने से ऐसा हो सकता है कि कुछ मुक्त कणों का निर्माण हो जो आगे चलकर बीमारियों का कारण बन सकते हैं।

बिना धुली हुई कड़ाही में भी न पकाएं खाना
कड़ाही हो या पैन फ्राय में बचे हुए तेल में कुछ भी पकाने से बचना चाहिए। एक ही कड़ाही या पैन में दोबारा खाना पकाने से पहले उसे साफ करें। साबुन, राख और ब्रश से रगड़ कर उसमें चिपकी और जली हुई चीज़ें साफकर हटा दें। इस तरह बर्तन साफ हो जाएगा और दोबारा इस्तेमाल के लिए सुरक्षित होगा।

मंडराता है कैंसर का खतरा
बिना धोएं कड़ाही को फिर से इस्तेमाल करने से उनमें जला हुए तेल चिपके हुए रह जाते हैं। उनमें धीरे-धीरे फ्री रेडिकल्स बनने लगते हैं। इन रेडिकल्स के रिलीज़ होने से तेल में एंटी ऑक्सीडेंट ख़त्म हो जाते हैं और बिना धोएं हुए कड़ाही और बड़े बर्तनों का इस्तेमाल करना कैंसर का कारण बन सकता है।



Click it and Unblock the Notifications