Latest Updates
-
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
बिना खील के अधूरी मानी जाती है लोहड़ी, जानें इसे खाने के फायदे
खील, जिसे लावा या लाई के नाम से भी जाना जाता है, कई धार्मिक आयोजनों में इसे काम में लिया जाता है। धान से तैयार होने वाली खील को मकर संक्रांति, पूजा व विवाह आदि धार्मिक कार्यों व त्योहारों में इस्तेमाल किया जाता है। खासतौर पर इसे लोहड़ी की अग्नि में गजक, मूंगफली व रेवड़ियों के साथ डाला जाता है। इसके अलावा ये सेहत की दृष्टि से भी काफी फायदेमंद होती है।

खाने में सुपाच्य होने और इसमें पाए जाने वाले गुणों के कारण इसे हेल्दी ब्रेकफास्ट माना गया है। अपनी डाइट में इसे शामिल करने पर यह आपको कई बीमारियों से बचा सकती है। आइए जानते हैं खील के हेल्थ बेनेफिट्स के बारे में-

काब्रोहाइड्रेट की अधिकता
खील मुख्य रूप से धान से तैयार होता है। इसमें भरपूर रूप से कार्बोहाइड्रेट होता है, जो बच्चों के विकास के लिए बहुत ही अच्छी होती है। कार्बोहाइड्रेट के सेवन से शरीर को उर्जा मिलती है। अगर आप शारीरिक रूप से कमजोर हैं, तो खील से बनी रेसिपी का सेवन जरूर करें।

फाइबर की अधिकता
खील खान से तैयार होता है। फाइबर की अधिकता की वजह से यह मोटापे को कम करने में आपकी मदद करता है। इसमें रेशे काफी ज्यादा होते हैं, जो कब्ज की परेशानी को दूर करने में सहायक होते हैं। इसके साथ ही इसमें फास्फोरस और क्षारीय पदार्थ की मात्रा भरपूर रूप से होती है।

किडनी की परेशानी से करे बचाव
खील में क्षारीय गुण होता है, जो किडनी में होने वाली परेशानियों से आपको बचाता है। किडनी की परेशानी से जूझ रहे लोगों को खील से बनी रेसिपी का सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही आप खील के पानी का भी सेवन कर सकते हैं।

भूख को करे कम
खील का सेवन करने से आपको भूख कम लगती है। इसके साथ ही यह लंबे समय से उपवास रखने वालों के लिए भी उत्तम आहार माना जाता है।

विटामिन डी से भरपूर
खील में विटामिन डी भी भरपूर रूप से होता है। अगर आप दूध में खील मिलाकर खाते हैं, तो यह आपके लिए बढ़िया कॉम्बिनेशन साबित हो सकता है। इससे शरीर की हड्डियां मजबूत होती हैं।

ORS की तरह करें प्रयोग
शिशु को दस्त की शिकायत होने पर आप खील का इस्तेमाल ओआरएस की तरह कर सकते हैं। खील का पानी दस्त की शिकायत को दूर करता है। साथ ही डिहाइड्रेश की परेशानी भी दूर होती है। खील का पानी तैयार करने के लिए आप 1 गिलास पानी लें। इसमें 2 चम्मच खील डालकर रातभर के लिए छोड़ दें। यह आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
