Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
वर्क प्लेस पर मनोवैज्ञानिक उत्पीड़न सबसे कॉमन हिंसा : ग्लोबल सर्वे

हाल के एक सर्वे के अनुसार वर्क प्लेस पर हिंसा और उत्पीड़न पूरी दुनिया में एक प्रमुख मुद्दा है और मनोवैज्ञानिक हिंसा और उत्पीड़न सबसे आम है। इस सर्वे में 121 देशों में 75,000 से अधिक कर्मचारियों को लिया गया था। जिनमें से लगभग 22 फीसदी ने अपने संबंधित कार्यस्थलों पर या तो हिंसा या उत्पीड़न का अनुभव किया। रिपोर्ट यूनाइटेड नेशन इंटरनेशनल लेवर ऑर्गानाइजेशन, लॉयड्स रजिस्टर फाउंडेशन और गैलप द्वारा शेयर की गई थी।
रिपोर्ट में विस्तार से बताया गया है कि सर्वे में शामिल इम्पलॉय में से 6.3 फीसदी ने तीनों प्रकार के दुर्व्यवहार का अनुभव किया, मनोवैज्ञानिक हिंसा और उत्पीड़न का सामना पुरुषों और महिलाओं सहित 17.9 प्रतिशत श्रमिकों ने किया।

इस सर्वे के निष्कर्षों के अनुसार, काम पर हिंसा या उत्पीड़न का अनुभव करने वाले एक-तिहाई लोगों ने कहा कि उन्होंने एक से अधिक रूपों का अनुभव किया है। 6.3% ने कहा कि उन्होंने अपने काम के दौरान सभी तीन रूपों, फिजिकल, मेंटल और सेक्सुअल वॉयलेंस और हरासमेंट का सामना किया था। इस रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि साइकोलॉजिकल वॉयलेंस और हरासमेंट सबसे कॉमन था, जो पुरुषों और महिलाओं दोनों द्वारा रिपोर्ट किया गया था। 17.9 प्रतिशत वर्कर्स ने अपने रोजगार के दौरान किसी समय इसका अनुभव किया।
सर्वेक्षण में शामिल कुछ 8.5% लोगों ने कहा कि उन्होंने काम पर शारीरिक हिंसा और उत्पीड़न का अनुभव किया है, रिपोर्ट में कहा गया है कि महिलाओं की तुलना में पुरुषों की संभावना अधिक है, और कुछ 6.3% ने यौन हिंसा और उत्पीड़न का अनुभव किया। उनमें से 8.2 फिसदी महिलाएं और 5 फीसदी पुरुष हैं।

शोध में ये भी पाया गया कि जिन लोगों ने लिंग, डिसक्वालिफिकेशन, ,नेशनलटी, कास्टिज्म, स्किन कलर या रिलिजन पर अपने जीवन के किसी बिंदु पर भेदभाव का अनुभव किया। उनके द्वारा काम पर हिंसा या हरासमेंट का अनुभव करने की संभावना उन लोगों की तुलना में अधिक थी, जिन्हें इस तरह के भेदभाव का सामना नहीं करना पड़ा।
तीनों संगठनों ने कहा कि "वर्ल्ड ऑफ वर्क में हिंसा और हरासमेंट के आंकड़े दुर्लभ हैं। ILO ने "लोगों के अपने अनुभवों को मापने के लिए पहला ग्लोबल एक्पोलेटरी एक्सरसाइज करने के लिए लॉयड्स और गैलप के साथ हाथ मिलाया। सर्वे में 2021 लॉयड्स रजिस्टर फाउंडेशन वर्ल्ड रिस्क पोल के डेटा का यूज किया गया, जो गैलप वर्ल्ड पोल का हिस्सा था।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications