Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
प्याज से फैल रहा सैल्मोनेला बैक्टीरिया का संक्रमण, सीडीसी ने जारी किया अलर्ट
कोरोना वायरस का प्रकोप अभी थमा भी नहीं हैं कि एक और संक्रमण ने स्वास्थ्य एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। यह संक्रमण सैल्मोनेला नामक बैक्टीरिया है। अमेरिका में यह संक्रमण 34 राज्यों के 400 लोगों तक पहुंच चुका है, जबकि कनाडा में भी 50 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। स्वास्थ्य एजेंसी सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है।

दरअसल, अमेरिका में लाल और पीली प्याज से सैल्मोनेला बैक्टीरिया का संक्रमण फैलने के सैकड़ों मामले सामने आए है। यहां के 34 राज्यों में 400 से ज्यादा लोग इस बैक्टीरिया से संक्रमित हो चुके हैं। सीडीसी ने थॉमसन इंटरनेशनल कंपनी द्वारा आपूर्ति की गई प्याज न खाने का दिशानिर्देश जारी किया है। जिनके घरों में पहले से ये प्याज हैं या फिर इससे खाना बनाया है, उसे फेंक देने की अपील की है।
सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कनाडा में भी सैल्मोनेला बैक्टीरिया के संक्रमण के मामले सामने आए हैं। इस बैक्टीरिया से संक्रमित होने की वजह से 60 लोगों को अस्पताल में भर्ती होने की नौबत आ गई। प्याज से फैले संक्रमण को लेकर लोगों के बीच संशय की स्थिति बनी हुई है।
अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) का कहना है कि 34 अमेरिकी राज्यों में सैल्मोनेला का संक्रमण मूलत: लाल प्याज से जुड़ा हुआ है। सीडीसी के मुताबिक, 19 जून से 11 जुलाई के बीच इसके शुरुआती मामले रिपोर्ट हुए थे। इसके बाद संक्रमण के मामले बढ़े। हालांकि खबरों के मुताबिक, सप्लायर एजेंसी थॉमसन इंटरनेशनल लाल, सफेद, पीली और मीठी प्याज़ वापस मंगाया गया है।

इन लक्षणों से समझें संक्रमण हुआ है या नहीं
- सीडीसी के मुताबिक, इस बैक्टीरिया का संक्रमण होने पर कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं:
- संक्रमित में डायरिया, बुखार और पेट दर्द जैसे लक्षण दिखते हैं।
संक्रमण के 6 घंटे से लेकर 6 दिन के भीतर लक्षण दिख सकते हैं।
- सैल्मोनेला बैक्टीरिया का संक्रमण गंभीर होने पर यह आंतों तक पहुंच सकता है।
- संक्रमण से ज्यादातर पांच साल से अधिक उम्र के बच्चों या 65 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों में वाले बुजुर्ग प्रभावित हो रहे हैं।

सीडीसी के अलर्ट के बाद वापस मंगाए जा रहे प्याज
सैल्मोनेला बैक्टीरिया का संक्रमण प्याज के जरिए फैला है। संक्रमण के इन शुरुआती मामलों में थॉमसन इंटनरेशनल कंपनी का नाम सामने आया है, जो अमेरिका और कनाडा में प्याज की आपूर्ति करती है। हालांकि सीडीसी के अलर्ट जारी करने के बाद कंपनी का कहना है कि प्याज से संक्रमण के मामलों की जानकारी उन्हें है, इसलिए जहां भी प्याज की आपूर्ति की गई थी, उसे वापस मंगाया जा रहा है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
