Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
कोरोना से जंग में बड़ी कामयाबी, वैज्ञानिकों का दावा- वायरस को हवा में मार गिराएगा यह ‘एयर फिल्टर’
कोरोना वायरस के बारे में शुरुआत से यही बात कही जा रही थी कि यह किसी संक्रमित व्यक्ति के बोलने, खांसने या छींकने के दौरान निकलने वाले ड्रॉपलेट्स से फैलता है। लेकिन पिछले दिनों दुनियाभर के वैज्ञानिकों ने हवा में भी इसका संक्रमण फैलने की बात कही और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी अब कह दिया कि कोरोना संक्रमण हवा में भी फैल सकता है। इस स्थिति में कोरोना वायरस से निपटना एक बड़ी चुनौती बन गई है। इस बीच वैज्ञानिकों ने एक ऐसा एयर फिल्टर बनाने का दावा किया है जो हवा में कोरोना वायरस को पकड़ कर तत्काल खत्म कर देता है।

वैज्ञानिकों के इस अविष्कार से बंद स्थानों मसलन स्कूलों, अस्पतालों के अलावा विमानों में कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने में मदद मिल सकती है। जर्नल 'मैटरियल्स टूडे फिजिक्स' में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक इस 'एयर फिल्टर' ने अपने से गुजरने वाली हवा में एक बार में 99.8 फीसदी नोवल कोरोना वायरस को समाप्त कर दिया।
इस अध्ययन में कहा गया कि इस उपकरण को व्यावसायिक रूप से उपलब्ध निकेल फोम को 200 डिग्री सेल्सियस तक गर्म कर बनाया गया। इसने घातक जीवाणु बैसिलस एन्थ्रेसिस के 99.9 प्रतिशत बीजाणु को नष्ट कर दिया। बैसिलस एन्थ्रेसिस से एन्थ्रेक्स बीमारी होती है।

वैज्ञानिकों के अनुसार चूंकि यह वायरस हवा में लगभग तीन घंटे तक रह सकता है तो एक ऐसा फिल्टर बनाने की योजना थी, जो इसे जल्द समाप्त कर दे। दुनियाभर में दोबारा कामकाज शुरू होने के कारण वैज्ञानिकों का मानना है कि बंद स्थानों में कोरोना वायरस को नियंत्रित करना जरूरी है।
झिफेंग रेन ने कहा है कि निकेल फोम कई अहम जरूरतों को पूरा करता है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, यह एयर फिल्टर छिद्रयुक्त है, जिससे हवा का प्रवाह होता रहता है और विद्युत सुचालक भी है, जिसने इसे गर्म होने दिया। यह एयर फिल्टर लचीला भी है। शोधकर्ताओं ने चरणबद्ध तरीके से इस उपकरण को उपलब्ध कराने की बात कही है।

जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट के आधार पर यह एयर फिल्टर हवाई अड्डों पर भी समान रूप से प्रभावी साबित होगा। यानी आप इस फिल्टर को किसी भी ऐसे एरिया में उपयोग कर सकते हैं, जो चारों तरफ से बंद हो। ऐसे में यदि किसी संक्रमित व्यक्ति का इस एरिया में प्रवेश भी होता है तो उसके द्वारा दूसरे लोगों में इस संक्रमण के फैलने की संभावना बहुत ही कम हो जाएगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
