Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ज्यादा गरम पानी पीने से भी होते है नुकसान, जानें कैसे ?
हम में से कई लोग गर्म पानी के फायदों के बारे में जानते हैं। हम में से कई लोगों की सुबह की शुरुआत गर्म पानी से होता है। जिस तरह गरम पानी पीने के अनेकों फायदे हैं ठीक उसी तरह इससे स्वास्थ्य को नुकसान भी संभव है। यह हमारे बेहतर पाचन के लिए वजन कम करने के लिए साथ ही इम्यूनिटी बढ़ाने आदि के स्वास्थ्य लाभों के लिए जरूरी है। लेकिन, ज्यादातर गर्म पानी पीना आपके स्वास्थ्य को कई मामलों में हानि भी पहुंचा सकता है। तो आइए जानते हैं गर्म पानी पीने से होने वाले नुकसान और फायदों के बारे में....

होंठ या जीभ जल सकते है
गर्म पानी पीने से शरीर के आंतरिक अंग जल सकते है, क्योंकि गर्म पानी का तापमान आपके शरीर के अंग से बिलकुल अलग होता है। तो पानी का तापमान चेक कर लें।
गर्म पानी के सेवन से कई बार लोगों के होंठ, जीभ या मुंह की अंदरूनी परत में छाले पड़ने आदि की समस्या हो जाती है। जो अल्सर का कारण भी बन सकता है। इसके कारण आप सही ढ़ंग से भोजन नहीं कर पाते, कुछ चबा या पी नहीं पाते। ऐसे कंडीशन से बचने के लिए हमेशा पानी हल्का ही गुनगना कर के पीएं।

किडनी पर पड़ता है दबाब
किडनी शरीर के टॉक्सिन निकालने का काम करती है। मगर जरूरत से ज्यादा पानी पीने से किडनी खराब हो जाती है, क्योंकि किडनी पर दबाव पड़ता है।
गर्म पानी बिना प्यास के पीने की वजह से आपके दिमाग की नसों में सूजन आ सकती है।

सिरदर्द हो सकता है
हमारे रक्त और कोशिकाओं पर बहुत अधिक गर्म पानी के सेवन के खतरनाक प्रभाव पड़ सकता है। पानी की बहुत अधिक खपत रक्त में इलेक्ट्रोलाइट्स को पतला कर सकती है। जिसके कारण मस्तिष्क की कोशिकाओं में सूजन पैदा हो सकती है। जो आए दिन सिरदर्द पैदा करने का काम करेगा। जिससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

स्किन रहती है चमकदार
गर्म पानी के कुछ फायदे भी है। गर्म या गुनगुना पानी आपकी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है। इसे पीने से त्वचा स्वस्थ और चमकदार बनी रहती है। इसके उपयोग से त्वचा से जुड़े इन्फेक्शन खत्म हो जाते है, ये रूखी त्वचा के लिए बहुत उपयोगी है। ये स्वस्थ त्वचा को बनाये रखने में मदद करता है और एक खूबसूरत निखार भी देता है।

वजन करें कम
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो नियमित रूप से खाली पेट गर्म पानी पीना चाहिए क्योकि ऐसा करने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकलेंगे और गर्म पानी पीने से शरीर में जमा वसा खत्म होने लगता है इसके साथ ही आपका ब्लड प्यूरीफाई भी होगा।
रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है
यदि आप रोगों से लड़ने के लिए अपनी रोगप्रतिरोधक क्षमता में बढ़ावा करना चाहते हैं तो रोज सुबह उठते ही एक गिलास गर्म पानी में नींबू डालकर सेवन करें।



Click it and Unblock the Notifications
