Latest Updates
-
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
दाद-खाज से हैं परेशान, अपनाएं ये आसान देसी इलाज
दाद, खाज या खुजली एक तरह का फंगल इंफेक्शन होता है। यह हाथ, पैर, गर्दन या अंदरुनी अंगों में कहीं भी हो सकता है। दिखने में यह किसी जख्म की तरह होता है और लाल या ब्राउन रंग में हमारी त्वचा से उभरा हुआ दिखता है। यह समस्या किसी को भी हो सकती है। यह छोटा सा भी हो और खुजली कर दी जाए तो यह तेजी से फैलने लगता है। ज्यादा बढ़ जाने पर इसमें फुंसी हो जाती है, जिसमें पस भर जाता है। इसे नजरअंदाज किया तो यह बड़ा, जिद्दी और गंभीर हो सकता है। इसलिए जरूरत है कि इसे जल्दी खत्म किया जाए। इसके लिए कई तरह की लगाने वाली दवा आती है, लेकिन घर में भी इसका रामबाण उपचार हो सकता है।

टूथपेस्ट का इस्तेमाल
इसके लिए सबसे पहले टूथपेस्ट ले और टूथपेस्ट उतना ही ले जितनी आप ब्रश करते वक्त यूज करते हैं। साथ ही उसमें एक चम्मच नीम का तेल मिला लें और फिर उसमें विटामिन ई की दवा मिलाएं। जब आप पेस्ट बनाकर तैयार कर लें उसके बाद अपने दाद वाले जगह को डिटॉल से अच्छी तरह से साफ कर लें। जब आप ठीक से साफ कर लें उसके बाद कॉटन का बॉल बनाकर उसमें डिप करें और दाद वाले जगह पर अच्छे से लगाएं। अच्छे तरीके से गोलाकार में लगाएं। और अगली सुबह इसे अच्छे से धो ले लेकिन इस धोते वक्ते गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। साथ ही सप्ताह में 4 बार इसका प्रयोग करें।

तुलसी पत्ते का करें इस्तेमाल
तुलसी के पत्तों को अच्छी तरह धोकर पानी में उबाल लें और फिर नहाने के पानी में इसे मिला लें। घमौरियां होने पर भी आप तुलसी की पत्तियों को पीस कर त्वचा पर लगा सकते हैं। गर्मी में त्वचा पर होने वाली खुजली से बचाव के लिए नींबू के रस से त्वचा की मसाज करनी चाहिए। नींबू के रस में ऐंटीबैक्टीरियल गुण होने की वजह से त्वचा के बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। नींबू का रस त्वचा का रंग भी निखारता है।

नारियल तेल का इस्तेमाल
बता दें कि तेज धूप में जाने पर अगर आपको चुनचुनाहट महसूस होती है तो नहाने के तुरंत बाद पूरे शरीर पर नारियल का तेल लगाने से आराम मिलेगा। खुजली होने पर पुदीने की पत्तियों को अच्छे से पीसकर लगा लें और दस मिनट बाद में नहा लें। बेकिंग सोडा भी धूप से होने वाली खुजली की समस्या को ठीक करता है। एक या दो चम्मच बेकिंग सोडा को पानी में डाल कर त्वचा को अच्छे से साफ करें। बेकिंग सोडा का पेस्ट बनाकर भी त्वचा पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे लगाने के पांच मिनट बाद गुनगुने पानी से त्वचा को साफ कर लें।

गेंदे का फूल
गेंदे के फूल में कई तरह के एंटी फंगल और एंटी एलर्जिक गुण होते हैं जो दाद, खाज या खुजली जैसी समस्याओं को जड़ से दूर कर देते हैं। अगर आपको लंबे समय से खाज-खुजली की समस्या है तो उसमें यह नुस्खा बड़े काम का है।



Click it and Unblock the Notifications
