Latest Updates
-
Shamonda Virus:शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
स्ट्रॉन्ग कॉफी के नाम पर नकली कॉफी तो नहीं पी रहें हैं, ये है शुद्धता जानने का आसान तरीका
क्या आप कॉफी प्रेमी हैं और आपकी सुबह की शुरुआत चाय की जगह कॉफी से होती हैं। कॉफी हम में से कई लोगों के लिए क्विक एनर्जी देती है। आजकल कॉफी की भी इतनी सारी वैरायटी उपलब्ध है। कॉफी पीने वालों में इजाफा हो रहा है। लेकिन, क्या होगा अगर हम आपसे कहें कि आप जो कॉफी पी रहे हैं, उसमें मिलावट हो सकती है? जी हां, आपने सही सुना, हम नकली कॉफी के बारे में बात कर रहे हैं। आजकल खाद्य पदार्थों में मिलवाट करने के मामलों में तेजी हो रही है। मिलावटी खाद्य पदार्थ खाने से सेहत को तरह के नुकसान हो सकते हैं। इसलिए भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) सोशल मीडिया के जरिए कुछ आसान तरीकों से इन मिलावटी खाद्य पदार्थों की शुद्धता जांच करने के बारे में बताता है। आज यहां हम आपको कॉफी की शुद्धता जांचने का तरीका बता रहे हैं।

कॉफी या चिकोरी: क्या आप क्या पी रहे हैं?
आपकी कॉफी को चिकोरी या कासनी पाउडर के साथ आसानी से मिलाया जा सकता है, इसका स्वाद भी बिल्कुल कॉफी जैसा होता है और इन दोनों में अंतर कर पाना थोड़ा मुश्किल हैं कि यह कॉफी नहीं बल्कि कुछ और है।

चिकोरी क्या है?
यह सिंहपर्णी जैसा खिलने वाला पौधा है, जिसमें कड़े, बालों वाला तना और हल्के बैंगनी रंग के फूल होते हैं। ये फूल जब पाउडर में बदल जाते हैं तो उनका स्वाद बिल्कुल नियमित कॉफी जैसा होता है। इसमें मिट्टी और अखरोट जैसा स्वाद होता है। अध्ययनों के अनुसार, कासनी पाउडर का उपयोग पुराने जमाने में खाने में किया जाता रहा है। चिकोरी पाउडर के कुछ लाभों में शामिल हैं:
- मल त्याग (आपके पेट के स्वास्थ्य के लिए अच्छा) में सहायता करने में मदद करता है।
- वजन घटाने के लिए बेहतरीन।
- रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में सुधार करता है।
- प्रीबायोटिक फाइबर इनुलिन से भरपूर होता है।
हालाँकि,आपकी कॉफी असली है या आप मिलावटी कॉफी पी रहे हैं। तो, इस बारे में कैसे पता करें कि आपकी कॉफी में कासनी पाउडर की मिलावट है या नहीं? भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें यह पता लगाने का सही तरीका दिखाया गया है कि आपकी कॉफी में मिलावट तो नहीं है।

ये है आसान सा तरीका
FSSAI के अनुसार, इन स्टेप्स को फॉलों करके आप कॉफी नकली है या असली पता कर सकते हैं-
- एक साफ गिलास लें और उसमें पानी भरें।
- अब गिलास में एक चम्मच कॉफी पाउडर डालें।
- बिना मिलावट वाली कॉफी सतह पर तैरने लगेगी और धीरे-धीरे पानी में घुल जाएगी।
- मिलावटी कॉफी तेजी से घुलने के साथ पानी की सतह पर तैरने लगेगी।



Click it and Unblock the Notifications
