Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर
अगर रोजाना चाहिए एनर्जेटिक मॉर्निंग तो लगाएं म्यूजिकल अलार्म: सर्वे
क्या आपकी हर सुबह आंख आपके अलार्म से खुलती है और इसकी आवाज सुनकर आपको चिढ़ होने लगती है, जिसकी वजह से हर सुबह आपका मुंह बन जाता हैं। तो आपको अलार्म बदलने की जरुरत हैं क्योंकि मधुर म्यूजिकल अलार्म आपकी मदद कर सकता है। जी हां, अगर नींद से जागने के लिए आप ऐसा अलार्म लगाएं जिसमें से म्यूजिकल आवाज आती है तो इससे न सिर्फ आपकी सुस्ती और आलस दूर होगा बल्कि दिनभर आपका मूड भी अच्छा रहेगा। ये बात हाल ही में हुई एक रिसर्च में साबित हुई है। आइए जानते हैं क्या कहती है ये रिसर्च।

अलार्म तय करता है सुस्ती दूर होगी या नहीं
एक रिसर्च में कहा गया है कि सुबह जिस तरह का अलार्म सुनकर लोग जागते हैं, वही तय करता है कि उनकी सुस्ती दूर होगी या नहीं। शोधकर्ताओं ने पाया है कि एक अच्छा म्यूजिकल अलार्म आपको पूरे दिन एनर्जेटिक रखता है। इसके उलट तेज आवाज वाला अलार्म सुनने से सुबह के वक्त आप और ज्यादा सुस्त महसूस करते है। यह रिसर्च उन लोगों के लिए काम की है जो सुबह उठते ही काम पर लग जाते हैं।
मधुर आवाज सुनकर हम अच्छे से जाग पाते हैं
ऑस्ट्रेलिया की आरएमआईटी यूनिवर्सिटी में एसोसिएट प्रोफेसर एडरियान डायर ने कहा, 'नींद से जागने पर 'बिप बिप' की तेज और कर्कश आवाज से दिमाग की गतिविधियां भ्रमित हो जाती हैं जबकि मधुर आवाज वाले अलार्म जैसे म्यूजिकल अलार्म के गुड वाइब्रेशन्स से हम अच्छे से जाग पाते हैं।' रिसर्च में ये भी बताया गया है कि म्यूजिकल अलार्म उन लोगों के लिए खास मायने रखता है जो जागते ही खतरनाक हालात में काम करने के लिए पहुंच जाते हैं। जैसे- दमकल विभाग के कर्मचारी, पायलट के रूप में विमान उड़ाने का कार्य, अस्पताल या कोई अन्य आपात कार्य जिसमें लोगों को बेहद चौकन्ना रहना पड़ता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
