Latest Updates
-
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए -
डायबिटीज में एक दिन में कितनी चीनी खाना है सुरक्षित? जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय -
World Teachers Day 2026: 5 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक
Toxic Person Signs: आपका टॉक्सिक बिहेवियर मेंटल हेल्थ पर डाल सकता है गलत प्रभाव, क्या है इसके लक्षण

टॉक्सिक बिहेवियर उन कार्यों या शब्दों को संदर्भित करता है जो दूसरों के लिए हानिकारक, रिश्तों या वातावरण में नकारात्मकता पैदा कर सकता है। यह कई तरह से आपके सामने आ सकता है, जैसे यह विभिन्न रूपों में प्रकट हो सकता है, जैसे वर्बल एब्यूज, फिजिकल अग्रसेन, भावनात्मक हेरफेर, धमकाना या गलत व्यवहार करना शामिल है।
टॉक्सिक बिहेवियर के मेंटल और इमोशनल हेल्त पर गंभीर इंपेक्ट छोड़ सकता है। टॉक्सिक बिहेवियर से पीड़ित में तनाव, चिंता, एंजाइटी, आघात या कम आत्मसम्मान जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। कई बार हमारा टॉक्सिक बिहेवियर न सिर्फ दूसरों के मेंटल हेल्थ पर असर छोड़ता है, बल्कि ये हमारे मेंटल हेल्थ के लिए भी बुरा होता है। ऐसे में आइए जानते हैं टॉक्सिक बिहेवियर हमारे मेंटल हेल्थ पर कैसे असर डालता है और इसके क्या संकेत हैं।
टॉक्सिक बिहेवियर का मेंटल हेल्थ पर इफेक्ट
टॉक्सिक बिहेवियर का आपके मेंटल हेल्थ पर गहरा असर पड़ सकता है। टॉक्सिक बिहेवियर आपके दिमाग में एक नकारात्मक फीडबैक लूप बना सकता है जो आपके अंदर के मुद्दों को बढ़ा देता है जो आगे भावनात्मक संकट को पैदा करता है।
1. बढ़ी हुई चिंता और तनाव
टॉक्सिक बिहेवियर से आपके अंदर चिंता और तनाव बढ़ सकता है जो आपके रिश्तों या आस-पास के वातावरण पर गहरा प्रभाव छोड़ता है। आपका टॉक्सिक बिहेवियर आपके अंदर चिंता, तनाव और हाइपरसेंसिटिविटी को बढ़ देता है।
2. कम आत्मसम्मान
आपका दूसरों के साथ दूर्व्यवहार करना आपके सेल्फ-वोर्थ की भावना को खत्म करते हुए आपके आत्मसम्मान को कम कर सकता है। इस कारण आपके अंदर शर्म, अपराध और आत्म-संदेह की भावनाएं पैदा होती है।
3. डिप्रेशन
टॉक्सिक बिहेवियर लंबे समय तक आपमें एक निराशा की भावना को बनाए रख सकता है, जिसके कारण आप डिप्रेशन में भी जा सकते हैं।
4. ट्रामा
अगर आप बार-बार दूसरों के साथ टॉक्सिक बिहेव करते हैं तो इसका सीधा असर आपके दिमाग पर भी पड़ सकता है।
5. अकेलापन महसूस होना
अगर आप दूसरों के साथ गलत व्यवहार करेंगे, तो कोई भी आपके साथ रहना या बात करना पसंद नहीं करेगा। आपका टॉक्सिक बिहेवियर आपके रिश्तों और दोस्तों से आपकी दूरी बढ़ा सकता है। जिस कारण आपके अंदर अकेलेपन का एहसास हो सकता है।
टॉक्सिक बिहेवियर के लक्षण
यह पहचानना मुश्किल हो सकता है कि आप टॉक्सिक बिहेवियर का प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन इसके कुछ संकेत हैं जिसका हम पता लगा सकते हैं कि आपका बिहेवियर दूसरों के साथ टॉक्सिक है।
1. अगर आप दूसरों के व्यवहार, विचारों और भावनाओं का हेरफेर करते हैं, या फिर उन पर अपना नियंत्रण बनाए रखते हैं तो ये आपके टॉक्सिक होने का एक लक्षण है।
2. टॉक्सिक लोग अपनी समस्याओं के लिए हमेशा दूसरों को दोष देते हैं। अगर आप अपनी गलतियों की जिम्मेदारी बार-बार दूसरों पर जालते हैं और खुद अपनी गलती की जिम्मेदारी मानने से इंकार करे हैं तो भी ये आपको टॉक्सिक बिहेवियर है। जिसमें बदलाव लाना जरूरी है।
3. आप अक्सर अपने फायदे के लिए दूसरों का इस्तेमाल करते हैं या फिर दूसरे व्यक्ति के साथ किसी तरह का छल करते हैं तो ये अच्छा व्यवहार नहीं माना जाता है।
4. टॉक्सिक बिहेवियर होने पर आपके अंदर सहानुभूति की कमी हो जाती है। आप लगातार दूसरों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश करते हैं।
5. अगर आप दूसरों को हमेशा गाली या अपशब्दों का उपयोग करके ही बात करते हैं, या फिर हाथ उठाते हैं तो भी ये आपका टॉक्सिक बिहेवियर ही है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
