Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
CDC का दावा, वैक्सीन न लगवाने वाले लोगों को है 11 गुना अधिक मौत का खतरा!
कोविड वैक्सीन को लेकर कई लोग ढिलाई बरत रहे हैं, तीसरी लहर की आशंका के बीच लोग वैक्सीनेशन को नजरअंदाज करके बेपरवाह होकर घूम रहे हैं। इसी बीच सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) की एक रिपोर्ट ने बिना वैक्सीनेशन वाले लोगों को चेताते हुए कहा है कि कोविड -19 से बिना टीकाकरण वाले लोगों के मरने की संभावना 11 गुना अधिक है। इसके अलावा रिपोर्ट में बताया है कि वैक्सीन डेल्टा वेरियंट के खिलाफ भी असरदार है।

सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार, गर्मियों की शुरुआत में डेल्टा में वृद्धि देखने को मिली थी, जिन्होंने टीकाकरण नहीं करवाया था, जिन लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ था, उनमें वायरस के संपर्क में आने की संभावना लगभग 4.5 गुना ज्यादा थी, अस्पताल में भर्ती होने की संभावना 10 गुना अधिक थी, और बीमारी से मरने की संभावना 11 गुना अधिक थी।
शोध में पाया गया है कि यह बसंत ऋतु में 91 प्रतिशत था लेकिन जून और जुलाई में 78 प्रतिशत प्रभावी बताया गया। एक अध्ययन ने अप्रैल से जुलाई के मध्य तक 13 राज्यों में 600,000 से अधिक COVID-19 मामलों को मॉनिटर किया। इसमें पता चला कि जो लोग वैक्सीन नहीं लगवाते, वे कोविड के घातक संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं।
सीडीसी के निदेशक वालेंस्की का कहना है कि अमेरिकी अस्पतालों में कोविड-19 से पीड़ित 90 प्रतिशत से अधिक लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ है। सीडीसी ने दो अन्य अध्ययन जारी किए जो वृद्ध वयस्कों के लिए सुरक्षा में कमी के संकेत देते हैं। एक स्टडी के शोधकर्ताओं ने गर्मियों में 9 राज्यों में COVID-19 अस्पतालों की जांच की, जिसमें पता चला है कि वयस्कों के लिए 89 प्रतिशत की तुलना में 75 और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए सुरक्षा 76 प्रतिशत थी।
मई और जुलाई के बीच लॉस एंजिल्स काउंटी में सिर्फ 43,127 कोविड मामलों के आंकड़ों के आधार पर सीडीसी के पिछले अध्ययन में पाया गया कि बिना वैक्सीनेशन वाले लोगों में कोविड के संपर्क में आने की संभावना पांच गुना अधिक थी और वायरस के साथ अस्पताल में भर्ती होने की 29 गुना अधिक संभावना थी।
सीडीसी के अनुसार, अमेरिका की लगभग 54% आबादी को पूरी तरह से टीका लगाया गया है। वालेंस्की का कहना है कि टीकाकरण काम करता है, हमारे पास इस महामारी से निपटने के लिए पर्याप्त वैज्ञानिक उपकरण है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
