Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
सर्दियों में इस मसालों का सेवन कर बढ़ाए इम्यूनिटी, मौसमी बीमारियों से करेंगे बचाव
यूं तो सर्दी का मौसम सभी को बहुत पसंद आता है। लेकिन ये मौसम उनके लिए ज्यादा तकलीफदेह होता है, जो शारीरिक रूप से कमजोर होते है। क्यूंकि तापमान कम होने के कारण सर्दी-खांसी, बुखार, गले में खरास आदि कुछ आम बीमारियों उन्हें अपने चपेट में ले लेती हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि हमारे घर की किचन में ही कुछ ऐसे मसाले जिनकी मदद से हम सर्दी में होने वाली इन स्वास्थ्य समस्याओं से बच सकते है। क्यूंकि ये मसाले ना सिर्फ हमारे इम्यून सिस्टम को बूस्टअप करते है, बल्कि इस मौसम में होने वाले वायरल इंफेक्शन से भी हमारा बचाव करते है। यहां हम आपको उन हर्ब्स और मसालों के बारे में बताने जा रहे है, जो सर्दी के मौसम में आपका सुरक्षा कवच बन सकते है।

हल्दी:
दूध में हल्दी मिलाकर पीने से इम्यूनिटी बढ़ती है। हल्दी शरीर को विभिन्न प्रकार के इंफेक्शन से भी बचाती हैं। हल्दी के एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण कई रोगों से निपटने में सहायक होते हैं। यह शरीर को अंदरूनी तौर पर गर्मी प्रदान करती है। एक्सपर्ट का मानना है कि रात को सोने से पहले गर्म दूध में हल्दी ड़ालकर पीने से शरीर मजबूत होता है।

दालचीनी:
दालचीनी भी कई औषधीय गुणों और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। इसे चाय में मिलाकर पीने से सर्दी-जुकाम का खतरा कम रहता है। दालचीनी इम्यून सिस्टम को बढ़ाने के साथ-साथ बैक्टीरिया के इंफेक्शन से भी शरीर की रक्षा करती है।

केसर:
केसर का सेवन हमारे स्वास्थ्य को कई प्रकार से लाभ पहुंचाता है। खासकर ठंड के मौसम में केसर का सेवन शरीर को गर्माहट देता है। सर्दी में केसर को दूध में मिलाकर पीने से बलगम से मुक्ति मिल सकती है।

मेथी:
इसमें एंटीवायरल गुण होते हैं, जो उन जीवाणुओं को नष्ट कर देते हैं, जो छींकें आने और गले में खराश का कारण बनते हैं। वहीं, एंटीआक्सीडेंट गुणों के कारण मेथी हार्ट डिज़ीज के लिए लाभकारी है। यह ब्लड सर्कुलेशन को सही रखती है। बल्कि मेथी का सेवन कब्ज की समस्या को दूर करने में भी मददगार हैं।

जायफल:
किचन के मसाले के रूप में यूं तो जायफल का इस्तेमाल स्वाद और खुश्बू बढ़ाने के लिए किया जाता है, लेकिन बहुत कम लोग ये जानते है कि ये मसाला कई आयुर्वेदिक गुणों से भी भरपूर है। एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन, फाइबर और मिनरल्स से भरपूर जायफल का सेवन सर्दी के दिनों में और भी ज्यादा फायदा देता है। इसकी तासीर गर्म होती है। इसके एंटी- इंफ्लेमेटरी गुण बॉडी के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। आप चाहे तो जायफल के पाउडर को गर्म दूध में इलायची और शहद की कुछ बूंदों के साथ मिलाकर भी पी सकते है।

काली मिर्च:
इसमें कई एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को सुधारने का काम करते हैं। काली मिर्च को चाय सहित ज्यादातर भारतीय व्यंजनों में प्रयोग किया जाता है। सर्दियों में काली मिर्च को पीसकर दूध के साथ सेवन करने से भी लाभ होता है। काली मिर्च में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीआर्थराइटिस प्रभाव पाया जाता है। ये गुण गठिया की वजह से होने वाले दर्द और सूजन को कम करने में भी मदद कर सकते हैं।

लौंग:
लौंग को दुनिया भर में अपनी औषधीय विशेषताओं के लिए जाना जाता है। क्यूंकि ये एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीसेप्टिक और डेंटल-सूदिंग गुणों से भरपूर होती है। लौंग की तासीर भी गर्म होती है। ऐसे में सर्दी के मौसम में सब्जी आदि में इसका उपयोग सेहत के लिए गुणकारी है।

इलायची:
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर इलायची खून को साफ करने में मदद करती है। इसके सेवन से डाइजेशन प्रोसेस भी बेहतर होता है। इसमें विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। चाय में इसे डालकर पीने से ठंड के लक्षण दूर होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
