Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
चर्बी कम करने के लिए पीएं ये 2 मैजिकल ड्रिंक जूस
आज के लाइफस्टाइल में मोटापा एक सामान्य समस्या है। बच्चों से लेकर बड़े और बुजुर्ग तक मोटापे और वजन बढ़ने से परेशान हो रहे है वैसे तो लोग वेटलॉस के लिए क्या-क्या जतन नहीं करते हैं। आपको बता दें कि इसके अलावा भी कई प्रकार के इलाज हैं, जिनकी सहायता से आप बिना किसी ऑपरेशन के अपना मोटापा घटा सकते हैं यानी वजन को कम कर सकते हैं।

आज हम आपको दो प्रकार के ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका खाली पेट उपयोग करके आप अपनी पेट की चर्बी को घटा सकते हैं तो चलिए जानते हैं इन ड्रिंक्स के बारे में...
धनिया के बीज का उपयोग
धनिए के बीज में मिनरल्स और पोटैशियम, आयरन, मैग्नीज, कैल्शियम, फॉलिक एसिड, विटामिन ए, के और सी जैसे विटामिन्स मिलते है। ये स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को दूर करते हैं। पेट की चर्बी घटाने के लिए एक बड़े स्पून धनिया के बीज को पानी में डालकर अच्छे से उबाल लें। जब पानी अच्छी तरह से उबल जाए तो गैस को बंद कर दें और पानी को ठंडा होने रख दे। इसके बाद इस पानी को रातभर वैसे ही छोड़ दें और प्रातः उठकर पानी को छान लें और उसे खाली पेट ही पी लें। इससे आपको 72 से 100 घंटे यानी चार से पांच दिन में ही फर्क नजर आना शुरू हो जाएगा।
जीरा का सेवन
जीरा मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने का काम करता है और जैसा कि हम सभी जानते हैं, मेटाबॉलिज्म जितना ज्यादा होता है, उतना ही ज्यादा वजन कम होता है। यह पाचन में सुधार करने में भी सहायता करता है। पेट की चर्बी घटाने के लिए आप एक स्पून जीरा एक गिलास पानी में रातभर के लिए ऐसे छोड़े दे और प्रातः पानी छानकर उसे खाली पेट पी जाए। यह निश्चित रूप से मोटापा घटाने में मदद करेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
