Latest Updates
-
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए -
डायबिटीज में एक दिन में कितनी चीनी खाना है सुरक्षित? जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय -
World Teachers Day 2026: 5 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक
लॉकडाउन में बढ़ रहा है स्मार्टफोन पिंकी सिंड्रोम का खतरा, जानें क्या है इसका इलाज
लॉकडाउन की वजह से सामान्य दिनचर्या में काफी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। लोग बोरियत दूर करने के लिए मोबाइल और सोशल मीडिया पर काफी समय व्यतीत कर रहे हैं। कई मीडिया रिपोर्ट की माने तो इस लॉकडाउन में लोगों में मोबाइल फोन को लत बढ़ती जा रही हैं।
लॉकडाउन की वजह से कई ऐसी बीमारियों के बारे में भी पता चला है, जिससे हम आजतक अनजान थे। इन्हीं बीमारियों में से एक है स्मार्ट फोन पिंकी सिंड्रोम (Smartphone Pinky Syndrome), जो लगातार 5 से 6 घंटे तक फोन चलाने की वजह से हो रहा है। लॉकडाउन में अधिक मोबाइल यूज करने की वजह से लोगों में इस सिंड्रोम का खतरा बढ़ रहा है। चलिए जानते हैं क्या है स्मार्टफोन पिंकी सिंड्रोम (Smartphone pinky syndrome)

क्या है स्मार्टफोन पिंकी सिंड्रोम (Smartphone Pinky Syndrome)?
स्मार्टफोन पिंकी सिंड्रोम (Smartphone pinky syndrome) उन लोगों को होता है, जो स्मार्टफोन का इस्तेमाल अधिक करते हैं। लोग स्मार्टफोन इस्तेमाल करते समय अपनी छोटी ऊंगलियों का इस्तेमाल अधिक करते हैं। या यूं कहें कि अपने फोन का अधिकतर भार वो छोटी उंगलियों पर डालते हैं। इस वजह से छोटी उंगली के ज्वॉइंट पर दवाब पड़ता है, जिससे उंगुली के जोड़ों पर आर्थराइटिस होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा अंगूठे पर भी इससे काफी दवाब पड़ता है, जिससे अंगूठे में भी समस्या होने लगती है। इसी को स्मार्टफोन पिंकी सिंड्रोम (Smartphone pinky syndrome) कहते हैं।
इससे बचने के लिए क्या करें
- स्मार्टफोन पिंकी सिंड्रोम से बचने के लिए नियमित रूप से हाथों की एक्सरसाइज करें।
- फोन इस्तेमाल करते समय मोबाइल स्टैंड का यूज करें। फिल्म या फिर किसी प्रकार का वीडियो देखने के लिए स्टैंड का इस्तेमाल जरूर करें।
- अधिक समय तक फोन को अपने हाथों में ना पकड़ें।
- इस दौरान एक्स्ट्रा एक्टिविटी करते रहें, जिससे आपका फोन पर ध्यान कम जाए।
- वीडियो गेम इंटरवल लेकर खेलें। एक साथ कई स्टेज क्रॉस ना करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
