Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
कप्पा वैरिएंट : क्या है कोविड-19 का नया कप्पा वैरिएंट? जानिए इसके लक्षण और बचाव
कोरोना के डेल्टा वैरिएंट के बाद अब कप्पा वैरिएंट ने भारत में दस्तक दी है। यूपी के गोरखपुर में इसका एक मामला सामने आया है। कप्पा वैरिएंट को डब्ल्यूएचओ ने वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट (VOI) की श्रेणी में रखा है। यह SARS-CoV-2 वैरिएंट है। हालांकि इसे एक्सपर्ट डेल्टा वैरिएंट जितना खतरनाक नहीं मानते हैं। हालांकि हमारी इम्यून सिस्टम पर इस वैरिएंट का असर तो पड़ता है। डब्लूएचओ ने इसे लैम्ब्डा वेरिएंट (Lambda variant) की तरह चिंताजनक नहीं माना है।

लक्षण...
कप्पा वैरिएंट से पीड़ित लोगों में खांसी, बुखार, गले में खराश जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं।
इसके साथ ही माइल्ड और गंभीर कोरोना वायरस जैसे लक्षण की तरह होंगे।
वैरिएंट का नामकरण कैसे किया जाता है?
कुछ समय पहले ही डब्लूएचओ यानी विश्व स्वास्थय संगठन ने ये ऐलान किया था कि अब से कोविड-19 के नए स्ट्रेन का नाम ग्रीक अल्फाबेटिकल लेबल्स के नाम से जाने जाएंगें। इसी दौरान ये निर्णय लिया गया भारतीय मूल वैरिएंट का नाम डेल्टा और कप्पा रखा जाएगा। इसके आधार पर ब्रिटेन के स्ट्रेन का नाम अल्फा रखा गया।
बचाव
कोरोना वायरस के इस नए कप्पा वैरिएंट से बचाव के लिए मास्क सबसे जरुरी हथियार इसके साथ इन बातों का भी ध्या रखें।
- घर से बाहर निकलते वक्त डबल मास्किंग करें।
- समय-समय पर हाथ सैनिटाइज करते रहें।
- बेवजह घर से न निकलें
- सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें
- बाहर से आने पर हाथों को करीब 20 सेकेंड तक अच्छे से धोएं।
- बाहर से लाए हुए सामान को डिसइंफेक्ट करें।
- कोरोना के लक्षण नजर आते ही खुद को क्वारंटाइन जरुर करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications