Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
क्या है स्ट्रेप ए बुखार, जो UK में बना परेशानी की वजह, जानिए कारण, लक्षण और उपाय
कोविड के बाद से एक के बाद एक नए तरह की बीमारियों के आने का सिलसिला जारी हो गया है। जो ज्यादातर बैक्टिरिया की वजह से लोगों में हो रही हैं। लेकिन एक नये तरह के फीवर ने इन दिनों ब्रिटन में हाहाकार मचाकर रखा हुआ है। ये फीवर 5 साल से 15 साल तक के बच्चों को हो रहा है, साथ ही उनके लिए जानलेवा भी साबित हो रहा है। यूनाइटेड किंगडम की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी ने एक दुर्लभ फीवर के लिए स्वास्थ्य चेतावनी जारी की है। जिसमें उन्होंने पेरेंट्स से आग्रह करते हुए कहा है कि अगर आपके बच्चे में बताए गये बीमारी के लक्षण नजर आएं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। इसमें गले में खराश, सिरदर्द, बुखार और शरीर पर स्पॉट जैसे सिमटम्स हो सकते हैं।
हेल्थ एजेंसियों के अनुसार, संक्रमण के गंभीर मामलों में कम से कम छह बच्चों की मौत हो चुकी है। जबकि रिपोर्ट किए गए मामले हाल के सालो में देखी गई नंबर्स से 4.5 गुना अधिक हो गए हैं।

आखिरकार ये स्ट्रेप ए है क्या ?
स्ट्रेप्टोकोकस ए - या ग्रुप ए स्ट्रेप (जीएएस) - गले या स्किन का एक बेक्टिरियल इंनफेक्शन है जो आमतौर पर सर्दियों के महीनों के दौरान होता है। जबकि ज्यादातर मामले हल्के होते हैं, जिस पर कोई अक्सर ध्यान नहीं देता है। लेकिन बीमारी गहरी होने के बाद ये स्कार्लेट फीफर जैसे समस्याएं भी पैदा कर सकता है।

स्कार्लेट फीवर भी बैक्टिरियल इनफेक्शन है
स्कार्लेट फीवर एक काफी ज्यादा बैक्टिरियल इनफेक्शन है जो ज्यादातर छोटे बच्चों को प्रभावित करता है। ये आमतौर पर फ्लू जैसे लक्षण जैसा होता है। इसमें सैंडपेपर जैसे दाने हो जाते हैं, जिसका आमतौर पर एंटीबायोटिक दवाओं के साथ इलाज किया जा सकता है। हालांकि, रेयर टाइम में , बैक्टीरिया ब्लड ब्रेशर में प्रवेश कर सकते हैं और इनवेसिव ग्रुप ए स्ट्रेप (आईजीएएस) नामक बीमारी का कारण बन सकते हैं।
ये गंभीर संक्रमण जानलेवा हो सकते हैं, और हाल ही में हुई मौतों का कारण माना जाता है।

स्ट्रेप ए के कोविड 19 के बाद मामले बढ़े
यूकेएचएसए के मुताबिक, पांच मौतें इंग्लैंड में 10 साल से कम उम्र के बच्चों में हुई हैं। लंदन के एक 12 साल की स्टूडेंट की मौत की सूचना मिली, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई। आमतौर पर, ब्रिटेन में सर्दियों के दौरान स्ट्रेप ए के परिणामस्वरूप 10 वर्ष से कम आयु के एक या दो बच्चे मर जाते हैं।
कुछ एक्सपर्ट यूके की पहले से ही स्ट्रगल कर रहे नेशनल हेल्थ सर्विस पर नये आउटब्रेक के प्रभाव के बारे में परेशान है।
(reference- cnbc.com)



Click it and Unblock the Notifications
