Latest Updates
-
Shamonda Virus:शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
स्ट्रेस फ्री रहने के लिए शिल्पा शेट्टी करती है त्राटक मेडिटेशन, जानें इसके और भी फायदे
एक्टर और फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी कुंद्रा अपनी हेल्थ से जुड़ी हर चीज को बेहद ही संजीदगी से लेती है। शिल्पा का फिटनेस रुटीन हर आम व्यक्ति को प्रभावित करता है। वह जितनी अपनी फिजिकल हेल्थ को लेकर अवेयर है, उतनी ही वो अपनी मेंटल हेल्थ को लेकर भी है। शिल्पा मन को शांत करने के साथ ही स्ट्रेस फ्री रहने के लिए त्राटक मेडिटेशन का सहारा लेती है। हाल ही में शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने इंस्टाग्राम में एक विडियो शेयर करके इस त्राटक क्रिया या मेडिटेशन से होने वाले फायदों के बारे में बताया।

एकाग्रता बढ़ती है
यह क्रिया करते वक्त आपको बेहद ही फोकस रहना पड़ता है। दिमाग को शांत करके एक जगह एकाग्र करना पड़ता है। इस क्रिया में आप अपने दिमाग को नियंत्रित करना सीखते है, ये क्रिया बेफिजूल की चीजों से दिमाग हटाकर एकाग्रता को बढ़ाता है। ये क्रिया आपके दिमाग को स्थिरता प्रदान करता है।

आंखों की रोशनी बढ़ती है
इस क्रिया को करने से आपकी आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। जितना अधिक समय तक आप एक बिंदु पर ध्यान केंद्रित करने में अपनी ऊर्जा को सक्षम बनाते हैं, उतना अधिक ही आपकी आंखों की मसल्स मजबूत होती

तनाव करता है कम
ये मेडिटेशन या क्रिया बेहद ही प्राचीन है। ये आपके तनाव को दूर कर आपको स्ट्रेस फ्री रहने में भी मदद करता है।

अच्छी नींद आती है
त्राटक मेडिटेशन आपके दिमाग को स्थिरता देता है। इसके अलावा, इस विधि को करने से दिमाग को आराम मिलता है। जिससे आपको अच्छी नींद आती है। एक अच्छी नींद आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है।
त्राटक क्रिया करने की विधि-
इस विधि को करने के लिए ऐसी जगह को चुनें, जहां एकांत हो और अंधकार हो। फिर एक ऐसी वस्तु का चयन करें, जिस पर आप आसानी से ध्यान केंद्रित कर सकें। ये क्रिया शुरु करने से पहले आप एक मोमबत्ती केंद्र बिंदु बनाएं। फिर मोमबत्ती को अपनी आंखों के सामने अपने शरीर से लगभग 3 मीटर की दूरी पर रखें। इसके बाद प्रकाश स्रोत के सामने आराम से बैठ जाएं और अपने सिर, गर्दन और पीठ को सीधा रखें।
प्रकाश स्रोत को देखें और मोमबत्ती की प्रत्येक छाया का निरीक्षण करने का प्रयास करें, अपने दिमाग को क्रेंद्रित करने का प्रयास करें और इधर-उधर के विचारों पर दिमाग में आने से रोंके। अगर आपकी आंखें थक जाती हैं, तो उन्हें एक मिनट के लिए बंद कर दें। आंखों को झपकाने से बचें। ये प्रक्रिया जब पूरी हो जाएं तो अपनी आंखों को ठंडे पानी से धो लें और इससे बेस्ट रिजल्ट पाने के लिए इस क्रिया को दिन में एक बार दोहराएं।



Click it and Unblock the Notifications
