Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
हड्डियों से चटकने वाली आवाज को न करें इग्नोर, इन्हें खाने से मिलेगी राहत
क्या कभी-कभी अचानक से आपको बैठने और चलने से आपकी हड्डियों से चटकने की आवाज आती है? क्या यह हड्डियों से जुड़ी किसी गंभीर बीमारी के लक्षण हैं? जोड़ों से आने वाली आवाज को मेडिकल भाषा में क्रेपिटस कहा जाता है। ये समस्या जोड़ों के भीतर रहने वाले द्रव में हवा के छोटे बुलबुले फूटने के कारण होती हैं। इन्हीं बुलबुलों के फूटने से यह आवाज पैदा होती है। कई बार जोड़ों के बाहर मौजूद मांसपेशियों के टेंडन या लिगामेंट्स की रगड़ से भी आवाज सुनाई देती है।
अगर आपको अक्सर यह समस्या होती है, तो जैसा हमने बताया यह गठिया का या हड्डियों के जोड़ों में लुब्रिकेंट की कमी का संकेत हो सकते हैं। इस समस्या का समाधान पाने के लिए आप किसी डॉक्टर से जांच करवाएं या घरेलू उपायों से भी इस समस्या का समाधान पा सकते हैं।

हो सकती है ऑस्टियोआर्थराइटिस की समस्या
जोड़ों में हल्की चटकने की आवाज आना ऑस्टियोआर्थराइटिस का संकेत हो सकता है। ऑस्टियोआर्थराइटिस एक तरह का गठिया रोग है, जिसमें हड्डियों के सिरों पर लचीले ऊतकों की संख्या कम हो जाती है। घुटनों के जोड़ों पर मौजूद कार्टिलेज धीरे-धीरे खत्म हो जाता है। जैसे ही क्षतिग्रस्त घुटने का जोड़ गति करता है इससे टूटने या चटकने जैसी आवाजें आती हैं, जिसे घुटने की चरचराहट कहते हैं। यह आवाजें घुटने में अक्सर होती हैं और आमतौर पर दर्द नहीं देतीं।

हवा की वजह से भी आती है आवाज
बच्चों या किशोरों की हड्डियों से आवाज आती लेकिन उन्हें चलने फिरने में कोई समस्या नहीं है और हड्डियों में कोई दर्द नहीं है तो डरने की कोई बात नहीं हैं।
हड्डियों से कट-कट की आवाज आने का मतलब है कि उसकी हड्डियों में वायु अधिक है। इस वजह से हड्डियों के जोड़ों में एयर बबल्स बनते हैं और टूटते हैं। जिसकी वजह से हड्डियों से कट-कट की आवाज आती है।

केल्शियम का रखें ख्याल
बुर्जुग लोगों की हड्डियों से कट-कट की आवाज आती है और दर्द होता है। इससे छुटकारा पाने के लिए और कैल्शियम की पूर्ति के लिए हल्दी वाले दूध का सेवन जरूर करें। इसके अलावा दिन में एक बार गुड़ और भुने हुए चने जरूर खाएं। इससे हड्डियों की कमजोरी दूर हो जाएगी।

ड्रायफ्रूट्स खाएं
बादाम और मूंगफली में पोटेशियम होता है, जो मूत्र के माध्यम से कैल्शियम की कमी को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अखरोट में ओमेगा -3 फैटी एसिड पाया जाता है जो हड्डी को डैमेज होने की जगह इन्हें बनाने की प्रकिया बढ़ाता है।



Click it and Unblock the Notifications