Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
पड़ोसी निकला कोरोना पॉजिटिव तो घबराएं नहीं, तुरंत अपनाएं ये उपाय
कोरोना वायरस का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूरे दुनिया में सोशल मीडिया से लेकर हमारे और आपके आसपास भी कोरोना वायरस को लेकर कई तरह की अफवाहें चल रही हैं। इनसे हमें बचना है। इन पर भरोसा करके हम अपनी और समाज के अन्य लोगों की जान जोखिम में नहीं डाल सकते हैं। इसे लेकर जनता में डर का माहौल है। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने गाइडलांइस जारी की है। गाइडलाइन में कहा गया है कि आस-पास कोई भी कोरोना पॉजिटिव केस मिलता है तो घबराए नहीं बल्कि सावधानी पूवर्क आइसोलेट होकर इस खतरनाक महामारी से बचा जा सकता है।

क्या करें
घबराएं नहीं। अगर आपके पड़ोस में कोई कोरोना संक्रमित मरीज मिला भी है तो आप सलाह का पालन करें। अपने घर में ही रहें। संक्रमित मरीज का परिवार आइसोलेट किया जा चुका होगा। आपको बस अपना और परिवार का ध्यान रखना है। कोरोना मरीज और उनके परिवार के सदस्यों से दूरी बनाकर रखें

मास्क लगाकर ही बाहर निकले
कुछ रिपोर्ट की मानें तो ये वायरस हवा के जरिए भी फैलता है। खासकर, बंद जगहों में। इसलिए जब भी बाहर निकलें मुंह को कवर करके बाहर निकलें जो आपके मुंह पर एकदम फिट बैठें। हो सकें तो घर से निकलते वक्त डिस्पोजल ग्लव्ज पहन के निकलें। ताकि आप सार्वजनिक जगहों पर दरवाजों और सीढ़ियों की रैलिंग की सतह छूने से बचें।

लिफ्ट या एलिवेटर छूने से बचें
सोशल डिस्टेसिंग की पालना करने का मतलब के आसपास लोगों से न मिलें और एक जगह समूह न बनाएं इससे संक्रमितों को संक्रमण बनाने से रोका जा सकेगा। इसके अलावा जहां तक हो सकें लिफ्ट का इस्तेमाल करने से बचें और सीढ़ियों का ही इस्तेमाल करें।

दरवाजों और सतहों को बार-बार डिस्इंफेक्ट करें
जल्द से जल्द अपने दरवाजे, लॉक, टेबल टॉप, लाइट स्विच, हैंडल से लेकर घर के हर मुख्य सतह को साफ करें और डिस्इफेंक्ट करें।

स्टीम लें
जैसे ही आपको मालूम चलें कि आपका पड़ौसी कोरोना पॉजिटिव है, तो दिन में पांच बार स्टीम लें। दिन में दो बार गर्म पानी से गरारे करें। साथ ही अपने डाइट में काढ़े को जगह दें।

अच्छे पड़ौसी बनें
जिस व्यक्ति को क्वारेंटाइन में रखा गया है। उसके प्रति दुर्भावना न रखें। वह हमारी बेहतरी के लिए है। संबंधित व्यक्ति को मानसिक और सामाजिक रूप से प्रताड़ित न करें। यह बहुत आपत्तिजनक है। जिस व्यक्ति के घर के बाहर होम क्वारेंटाइन का बोर्ड लगा हो, उसका फोटो खींचकर, सोशल मीडिया पर पोस्ट न करें। क्योंकि संबंधित मकान में रह रहा व्यक्ति केवल निगरानी में है। वह बीमार नहीं है।

सहानुभूति रखें
क्वारेंटाइन में रह रहे व्यक्ति से सहानुभूति रखें । लेकिन, उत्साह में उससे गले न मिलें। हाथ न मिलाएं। जो संदिग्ध मरीज किराए गए मकान में रह रहे हैं और उन्हें क्वारेंटाइन में रहने कहा गया है तो संबंधित से मकान खाली करने को न कहें। वह किसी एसी बीमारी का मरीज नहीं है, जो हवा से फैलती हो।



Click it and Unblock the Notifications
