Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Coffee Benefits : महिलाओं के लिए है विशेषकर फायदेमंद है कॉफी, हार्ट डिज़ीज से हो सकता है बचाव
हमारी जिंदगी में ऐसी बहुत सारी चीजें है, जिनके बिना हम अपनी जिंदगी की कल्पना भी नहीं कर सकते। कॉफी उन्हीं में से एक है, जो उनके लिए बहुत जरूरी है जिसको इसी के साथ अपने दिन की शुरूआत करने की आदत सी हो गई है। क्यूंकि इससे दिनभर की ताजगी और स्फूर्ति मिलती है। दिन की शुरूआत से लेकर रात को सोने तक जब कभी इसे पीने की क्रेविंग हो जाती है तो लोग अपने आप को रोक नहीं पाते। लेकिन इन सबके बीच सबसे महत्वपूर्ण सवाल ये उठता है कि क्या कॉफी पीना आपके लिए फायदेमंद है। इस पर हुई एक स्टडी इसके पक्ष में है, जो ये बताती है कि आपके सुबह की ये साथी आपके लिए कई तरह से बेनिफिशियल है। जी हां, कॉफी ऐसे पदार्थों से भरी होती है

वैसे, जब आप कॉफी के बारे में सोचते हैं तो कैफीन सबसे पहले दिमाग में आता है। लेकिन क्या आप ये बात जानते है कि कॉफी में एंटीऑक्सिडेंट और अन्य सक्रिय पदार्थ भी होते हैं जो अल्जाइमर और हार्ट डिज़ीज सहित महिलाओं की अधिकांश समस्याओं से बचाव करने में मदद करती है।
यहां हम कॉफी पीने के प्रमुख फायदों के बारे में बताने जा रहे है।

1. बड़ी बीमारियों के रिस्क में कमी
हाल में हुई रिसर्च से ये पता चला है कि कॉफी पीने वालों महिलाओं में कोरोनरी हार्ट डिज़़ीज, स्ट्रोक, डायबिटीज और किडनी की बीमारी जैसे कुछ प्रमुख कारणों से मरने की संभावना कम होती है।

2. बॉडी में ग्लूकोज का बेहतर प्रोसेस
रिसर्च में ये बात भी स्पष्ट की गई है कि जो लोग ज्यादा मात्रा में कॉफी पीते हैं उन्हें टाइप 2 डायबिटीज होने की संभावना कम होती है।

3. हार्ट फेलियर की संभावना में कमी
दिन में एक से दो कप कॉफी पीने से हार्ट फेल होने की संभावना कम रहती है, वैसे भी ये स्थिति तब होती है जब हमारा वीक हार्ट को बॉडी को पर्याप्त ब्लड पहुंचाने के लिए पंपिंग करने में कठिनाई होती है। जबकि कॉफी हमारे हार्ट से जुड़ी समस्याओं को कम करती है।

4. पार्किंसंस रोग विकसित होने की संभावना में कमी
कैफीन न केवल पार्किंसंस रोग के विकास की संभावना को कम करता है, बल्कि यह उन लोगों की भी मदद कर सकता है जो उनकी गतिविधियों को बेहतर ढंग से नियंत्रित करते हैं।

5. लीवर के लिए फायदेमंद
नियमित और डिकैफ़िनेटेड कॉफ़ी दोनों का आपके लीवर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। रिसर्च से पता चलता है कि जो लोग कॉफी नहीं पीते हैं उनकी तुलना में कॉफी पीने वालों में लीवर एंजाइम का लेवल हेल्दी रेंज के भीतर होने की संभावना अधिक होती है।

6. डीएनए को बनाती है मजबूत
डार्क रोस्ट कॉफी डीएनए स्ट्रैंड में ब्रेकेज कम करती है, जो स्वाभाविक रूप से होती है लेकिन अगर आपकी कोशिकाओं इन्हें रिपेयर नहीं करती तो कैंसर या ट्यूमर हो सकता है।

7. कोलन कैंसर की संभावना में कमी
23 में से एक महिला को कोलन कैंसर होता है। लेकिन रिसचर्स ने ये पाया कि कॉफी पीने वालों - डिकैफ़ या रेगुलर - उनमें कोलोरेक्टल कैंसर विकसित होने की संभावना 26 प्रतिशत कम थी।

8. अल्जाइमर के खतरे में कमी
अल्जाइमर रोग से पीड़ित लगभग दो-तिहाई अमेरिकी महिलाएं हैं। लेकिन दो कप कॉफी में मौजूद कैफीन इस स्थिति को विकसित करने से महत्वपूर्ण सुरक्षा प्रदान कर सकता है। रिसचर्स ने पाया कि 65 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाएं जो दिन में दो से तीन कप कॉफी पीती थीं, उनमें सामान्य रूप से डिमेंशिया विकसित होने की संभावना कम थी।

9. स्ट्रोक होने की संभावना नहीं रहती
महिलाओं के लिए, दिन में कम से कम एक कप कॉफी पीने से स्ट्रोक का खतरा कम होता है, जो महिलाओं में मौत का चौथा प्रमुख कारण है।



Click it and Unblock the Notifications
