Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
वर्ल्ड हार्ट डे 2022: दिल की सेहत का यूं रखें ख्याल
वर्तमान हालातों को देखते हुए सभी के लिए हार्ट को हेल्दी रखने वाली लाइफस्टाइल अपनाना बहुत जरूरी हो गया है, ऐसा करके ना केवल मौजूदा स्वास्थ्य समस्याओं वाले लोगों के लिए जोखिम कम हो सकता है बल्कि ऐसा करके हर इंसान क्वालिटी लाइफ जी सकता है। लेकिन क्या आप जानते है दुनिया भर में मौत का सबसे बड़ा कारण कार्डियोवैस्कुलर बीमारियां हैं। हाई ब्लडप्रेशर, डायबिटीज, फैमिली हिस्ट्री, तनाव के कारण ही आजकल सभी एज ग्रुप के लोग हार्ट प्रॉब्लमस से सफर कर रहे है। वैसे तो उम्र के साथ हार्ट प्रॉब्लम होने का खतरा बढ़ जाता है, लेकिन कुछ चीजें हैं जो इससे जुड़ी रिस्क और प्रॉब्लमस को कम कर सकती है। वर्ल्ड हार्ट डे पर, आइए हम कुछ ऐसी महत्वपूर्ण बातों के बारे में जानें जो हमारे लिए उपयोगी साबित हो सकती है।

नियमित व्यायाम है जरूरी
हार्ट का पंपिग सिस्टम सही तरीके से काम करना बहुत महत्वपूर्ण है, जिसके लिए हर दिन एक्सरसाइज करना फायदेमंद साबित हो सकता है। एक्सरसाइज का रूटीन या यहां तक कि रोजाना 45-60 मिनट तक टहलना, हार्ट को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है। एक्सपर्ट के मुताबिक, दिन में 30 मिनट की वॉक से कई गंभीर बीमारियां होने का खतरा कम होता है। यानि हर रोज पैदल चलकर आप हार्ट डिज़ीज के अलावा, डायबिटीज, ऑस्टियोपोरोसिस और कैंसर के खतरे को भी कम कर सकते है।

एनुअल चैकअप कराना है जरूरी
एनुअल हेल्थ चैकअप गंभीर बीमारियों का समय रहते पता लगाने या उन्हें रोकने में मदद करता है। एनुअल चैकअप, वैक्सीनेशन, साथ ही कुछ टेस्ट और स्क्रीनिंग रूटीन प्रीवेंटिव केयर में आते है। इसलिए, सुनिश्चित करें कि आपके हेल्थ इंश्योरेंस प्लान में एनुअल हेल्थ चैकअप भी शामिल हो।

टेलीकंसल्टेशन का उपयोग करें
एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि पेशेंटस के लिए, टेलीकंसल्टेशन के जरिए डॉक्टर से बात करना बेहतर रिजल्ट, उपयोग में आसानी, बेहतर कम्यूनिकेशन के साथ जुड़ा हुआ है। टेलीकंसल्टेशन के कई अन्य लाभ भी हैं, उदाहरण के लिए, इसमें कोई वेटिंग नहीं होती, लोग कहीं से भी अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं और यहां तक कि वीडियो या ऑडियो कॉल के माध्यम से ऑनलाइन डॉक्टर से कंसल्ट कर सकते हैं। इसमें कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह व्यक्ति उस शहर में है या नहीं जहां डॉक्टर हो, बल्कि, वो कोई परेशानी झेले बगैर बिना किसी असुविधा के मेडिकल केयर ले सकता है। इसलिए, यदि आपके पास हेल्थ इंश्योरेंस प्लान है या आप एक आइडियल हेल्थ प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो आपको ऐसी पॉलिसी का चयन करना चाहिए जो हार्ट से जुड़ी हर समस्या की बेहतर देखभाल करने में मदद करने के लिए विशेषज्ञों डॉक्टरों के साथ प्रमुख भारतीय भाषाओं में 24X7 असीमित टेलीकंसल्टेशन प्रदान करें।

कैशलेस ओपीडी कवर के साथ मेडिकल खर्च से राहत पाए
भारत में, टोटल हेल्थ केयर खर्च का लगभग 65 प्रतिशत जेब खर्च से बाहर है, जिसमें डेंटल, विजन, फिजिकल डॉक्टर कंसल्टेशन, बताई गई मेडिशंस आदि शामिल हैं। इसलिए, कैशलेस आउट-पेशेंट डिपार्टमेंट (ओपीडी) कवर के साथ हेल्थ इंश्योरेंस प्लान लेना महत्वपूर्ण है। कैशलेस कवर उन लोगों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है जिनकी जेब से अधिक खर्च होता है या ऐसे माता-पिता जिनके बच्चे छोटे है या उनके बच्चे ऐसी बीमारियों से ग्रस्त हैं, जिन्हें ओवर-द-काउंटर दवाओं की आवश्यकता होती है या जो अक्सर टेस्ट करवाते हैं। साथ ही, जिन लोगों को हार्ट डिज़ीज के लिए रेगुलर ओपीडी कंसल्टेशन की आवश्यकता होती है, वे हेल्थ इंश्योरेंस प्लान से बहुत लाभ उठा सकते हैं जो उनके ओपीडी बिल को कैशलेस बेसिस पर कवर करने में मदद करते है, जिसमें उनके स्वास्थ्य संबंधी खर्च हॉस्पिटल के अंदर और बाहर दोनों जगह पूरी तरह से कवर किए जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
