Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Year Ender 2022: अपनी हेल्थ प्रॉब्लम के बारे में खुलकर बात करने वाले सेलेब्स की लिस्ट
साल 2022 में कई सेलेब्स ने अपनी मेडिकल कंडीशन के बारें में खुलकर बात की। सोशल मीडिया पर अपने फैंस के सवालों के जवाब दिये, उनसे बात की। इसके साथ वो अपने लाखों-करोड़ों फैंस और के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनें। लोगों को पता चला कि सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि सेलिब्रिटीज भी कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित है, जिसमें कई बीमारियां ऐसी हैं जिनका कोई इलाज नहीं है, कुछ को रेयर डिजीज भी है, लेकिन वो अपनी बीमारियों से लड़ते हुए अपने एरिया में सफलता के झंडे गाड़ रहे हैं।
इसमें सामंथा से लेकर सेलेना गोमेज़ तक शामिल है। आइए नजर डालते हैं उन सेलेब्रिटीज पर जिन्होंने इस साल अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारें में लोगों को बताया-

सामंथा रुथ प्रभु
अक्टूबर मंथ में, साउथ की सुपर स्टार एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने अपने इंस्टाग्राम के माध्यम से बताया कि वो मायोसिटिस नामक बीमारी से जूझ रही हैं, जो एक दुर्लभ ऑटो-इम्यून स्थिति है। उसने अपनी कलाई पर आईवी ड्रिप लगाकर बैठी अपनी एक फोटो भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की। अपनी स्थिति के बारे में एक लंबा नोट भी लिखा। उन्होंने बताया कि मायोजिटिस एक दुर्लभ ऑटोम्यून्यून कंडीशन है जो मांसपेशियों को कमजोर करती है और उन्हें दर्दनाक और थका देती है।

वरुण धवन
एक्टर वरुण धवन देखने में काफी फिट लगते हैं लेकिन वो वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन के साथ सूझे हैं। उन्होंने अपने संघर्ष के बारे में खुलासा किया। ये एक हेल्थ कंडीशन है जो लोगों में सुनने की समस्या का कारण बनती है। ये तब विकसित होता है जब आपके सिस्टम के अंदर का कान का हिस्सा सही तरीके से काम करना बंद कर देता है, जो मस्तिष्क को गलत संदेश भेजने का कारण बनता है।

फातिमा सना शेख
दंगल गर्ल फातिमा सना शेख मिर्गी से जूझ रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने हेल्थ कंडीशन के बारे में काफी मुखर होकर बात की। फातिमा ने ये भी खुलासा किया कि वह वर्तमान में आकार में वापस आने के लिए दवा और कसरत के माध्यम से ठीक होने का प्रयास कर रही हैं।

सेलेना गोमेज़
हॉलीवुड सिंगर एक्ट्रेस सेलेना गोमेज़ ने अपनी डॉक्यूमेंट्री, माई माइंड एंड मी में अपने मानसिक स्वास्थ्य विकारों के बारे में खुल कर बताया है। सेलेना गोमेज़ उन सेलिब्रिटिज में शामिल हैं, मेंटल इश्यू से जूझी हैं और उस पर उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य के साथ अपने संघर्षों के बारे में खुलकर बात की।

यामी गौतम
यामी गौतम केराटोसिस पिलारिस नामक रेयर स्किन की बीमारी से पीड़ित हैं। ये कंडिशन त्वचा पर खुरदरे पैच और छोटे, मुंहासे जैसे उभार का कारण बनती है। एक्ट्रेस ने कहा है कि वो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो पोस्ट करने को लेकर काफी सेल्फ कॉन्शियस थीं। उसकी इंस्टाग्राम पोस्ट देखें जहां उसने अपनी चिकित्सा स्थिति के बारे में बताया है।



Click it and Unblock the Notifications