Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
POLG माइटोकॉन्ड्रियल डिजीज से हुई लक्जमबर्ग के प्रिंस का निधन, इस दुर्लभ जेनेटिक बीमारी के बारे में जानें?
What is POLG Mitochondrial Disease : लक्ज़मबर्ग के राजकुमार रॉबर्ट के बेटे प्रिंस फ्रेडरिक का 22 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनकी मृत्यु एक दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी, पीओएलजी माइटोकॉन्ड्रियल डिसऑर्डर, के कारण हुई। यह बीमारी शरीर की कोशिकाओं की ऊर्जा उत्पादन क्षमता को प्रभावित करती है, जिससे धीरे-धीरे अंग काम करना बंद कर देते हैं और अंततः मृत्यु हो जाती है।
प्रिंस फ्रेडरिक को 14 वर्ष की उम्र में इस बीमारी का पता चला, जब उनके लक्षण स्पष्ट होने लगे थे। समय के साथ, बीमारी तेजी से बढ़ी और उनके मस्तिष्क, तंत्रिका तंत्र, यकृत (जिगर), मांसपेशियों और आंखों को प्रभावित किया। इस बीमारी का इलाज संभव नहीं है और इसका निदान करना भी बहुत मुश्किल है। आइए जानते हैं इस दुर्लभ बीमारी के बारे में-

क्या है पीओएलजी माइटोकॉन्ड्रियल?
पीओएलजी (POLG) माइटोकॉन्ड्रियल एक दुर्लभ जेनेटिक डिसऑर्डर है, जो POLG जीन में म्यूटेशन के कारण होता है। यह बीमारी माइटोकॉन्ड्रिया को प्रभावित करती है, जो हमारी कोशिकाओं में ऊर्जा उत्पादन के लिए जिम्मेदार होते हैं। POLG जीन माइटोकॉन्ड्रियल डीएनए (mtDNA) को कॉपी और रिपेयर करने में मदद करता है, लेकिन जब इसमें खराबी आ जाती है, तो कोशिकाओं को आवश्यक ऊर्जा नहीं मिल पाती, जिससे कई न्यूरोलॉजिकल और मस्कुलर समस्याएं हो सकती हैं।
पीओएलजी माइटोकॉन्ड्रियल के लक्षण
इस बीमारी के लक्षण व्यक्ति की उम्र, म्यूटेशन की गंभीरता और प्रभावित ऊतकों के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं। कुछ सामान्य लक्षण इस प्रकार हैं:
न्यूरोलॉजिकल समस्याएं - दौरे (Seizures), न्यूरोपैथी, मानसिक विकास में देरी, याददाश्त की समस्या
मांसपेशियों की कमजोरी - थकान, चलने-फिरने में कठिनाई, मांसपेशियों का कमजोर होना
लीवर और किडनी की समस्या - हेपेटाइटिस, किडनी फेलियर
पाचन संबंधी दिक्कतें - उल्टी, भूख न लगना, वजन घटना
नेत्र समस्याएं - देखने में धुंधलापन, दृष्टिहीनता
हृदय से जुड़ी दिक्कतें - अनियमित दिल की धड़कन, हार्ट फेलियर
बचाव और प्रबंधन
चूंकि यह एक जेनेटिक बीमारी है, इसलिए इसे पूरी तरह से रोक पाना संभव नहीं है, लेकिन कुछ उपायों से इसके लक्षणों को नियंत्रित किया जा सकता है:
नियंत्रित आहार - संतुलित पोषण और विटामिन सप्लीमेंट्स से माइटोकॉन्ड्रियल फंक्शन में सुधार किया जा सकता है।
दौरे की रोकथाम - डॉक्टर की सलाह से उचित दवाएं लेना जरूरी है।
फिजियोथेरेपी - मांसपेशियों को मजबूत करने और गतिशीलता बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज फायदेमंद हो सकती है।
जेनेटिक काउंसलिंग - यदि परिवार में यह समस्या है, तो गर्भावस्था से पहले जेनेटिक टेस्टिंग कराना उपयोगी हो सकता है।
संक्रमण से बचाव - इम्यून सिस्टम मजबूत बनाए रखने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications