Latest Updates
-
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासू मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास
माघ में नहीं खानी चाहिए ये चीजें, आयुर्वेद चिकित्सक से जानें इस माह क्या खाएं और क्या नहीं?
हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ मास का आरंभ 14 जनवरी 2025 से हो चुका है। आयुर्वेद के अनुसार, प्रत्येक ऋतु में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खान-पान और जीवनशैली में बदलाव करना जरूरी है। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान मानद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और डीन आयुर्वेद चिकित्सक सी आर यादव का कहना है कि माघ मास में हमें आहार-विहार पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस माह मूली और मिश्री का सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि यह सर्दी और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ा सकता है।
ठंड के कारण इस समय हृदय रोग, जोड़ों का दर्द, और सर्दी-खांसी जैसी समस्याएं अधिक होती हैं। शरीर को गर्म रखने के लिए ऊनी कपड़े पहनें और गर्म पेय पदार्थों का सेवन करें। खान-पान में गर्म और पौष्टिक आहार जैसे सूप, गुड़, और तिल का सेवन फायदेमंद है। नियमित व्यायाम और ध्यान से शरीर को सक्रिय और रोगमुक्त रखने की कोशिश करें।

माघ मास में आहार में क्या खाएं
आयुर्वेदाचार्य बताते हैं कि कहा जाता है कि संस्कृत में कहते हैं कि माघ मास घी खिचड़ खाएं... अर्थात इस माह में खूब खिचड़ी और घी डालकर खाना चाहिए। माघ माह हेमंत ऋतु में आता है इसलिए इस महीने में बाहरी ठंड से बचना चाहिए और शरीर को भीतर से गर्म रखना आवश्यक है। इसलिए इस मौसम में भारी भरकम आहार लेना चाहिए क्योंकि इस माह में खाया गया भोजन शरीर 12 महीने की ऊर्जा बनकर शरीर में स्टोर रहती हैऔर बीमारियों से बचाती है। इस महीने में मिलती है। इसलिए इस माह में घी, लड्डू, ड्राय फ्रूट्स सबसे ज्यादा खाना चाहिए।
माघ मास में ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए गर्म और पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करना बेहद जरूरी है। आहार में दूध, दही, घी, मक्खन, और गर्म मसाले शामिल करें, जो शरीर को गर्म रखने में मदद करते हैं।
सूखे मेवों जैसे बादाम, काजू, और किशमिश का सेवन शरीर को ऊर्जा देता है और इम्यूनिटी को बढ़ाता है। हरी सब्जियों में पालक, मेथी, गाजर आदि को आहार का हिस्सा बनाएं, जो विटामिन और खनिजों का अच्छा स्रोत हैं।
फल जैसे सेब, संतरा, और आंवला खाएं, क्योंकि ये विटामिन सी और अन्य पोषक तत्व प्रदान करते हैं, जो ठंड में शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक हैं। पौष्टिक आहार के साथ नियमित व्यायाम करें।
माघ मास में आहार में क्या न खाएं
माघ मास में ठंड के मौसम में ठंडे पेय और भोजन का सेवन करने से बचें, क्योंकि इससे शरीर का तापमान घट सकता है और सर्दी-खांसी बढ़ सकती है। तली हुई चीजें जैसे समोसा, भजिया आदि से बचें, क्योंकि ये पाचन तंत्र पर भारी पड़ती हैं और शरीर को ठंडक पहुंचाती हैं। अत्यधिक मसालेदार भोजन भी न खाएं, क्योंकि यह पेट में जलन पैदा कर सकता है और शरीर में गर्मी को असंतुलित कर सकता है।
इन चीजों का करें बदलाव
माघ मास में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित व्यायाम करें, ताकि शरीर सक्रिय रहे। रात को समय पर सोना और सुबह जल्दी उठना भी जरूरी है। तनाव से बचने के लिए योग और ध्यान करें, जो मानसिक शांति प्रदान करते हैं। आयुर्वेदिक नुस्खे जैसे च्यवनप्राश, अश्वगंधा, और शतावरी का सेवन करें, जो इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं। आयुर्वेद एक्सपर्ट का कहना है कि हमें प्राकृतिक उपायों को अपनाकर स्वस्थ रहने का प्रयास करना चाहिए, ताकि हम इस मौसम के प्रभाव से बच सकें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











