Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
महिलाओं के लिये 4 फायदेमंद कीगल एक्सरसाइज
इन दिनों महिलाओं के बीच में कीगल एक्सरसाइज काफी ज्यादा पॉपुलर हो रही है। कीगल का मतलब होता है, पेल्विक मासपेशियां, जा कि गर्भाशय, मूत्राशय, और छोटी आंत, को सहारा देती है, उन्हें "किगल मसल" भी कहा जाता है।
कीगल एक्सरसाइज करने में काफी आसान होती हैं और इन्हें कहीं भी आराम से किया जा सकता है। जिन महिलाओं को तेजी से छींकने या खांसने की वजह से पेशाब निकल जाती है, उन्हें इस एक्सरसाइज से काफी आराम पहुंचेगा। वैसे इसको करने से एक और बड़ा फायदा है, कि यह यौन संबंधी समस्याओं का भी समाधान करती है।
READ: घर बैठे महिलाएं कर सकती हैं ये आसान व्यायाम
हमें रोजाना व्यायाम करना चाहिये और खास कर महिलाओं को तो अपने शरीर का बहुत ही ख्याल रखना चाहिये। आपके लिये कीगल एक्सरसाइज काफी जरुरी है तो, इसे करने से ना चूकें। इसे घर पर ही समय मिलने पर जरुर करें। आइये जानते हैं कुछ बेसिक कीगल एक्सरसाइज़ जो आप आराम से कर सकती हैं।

1. क्लासिक कीगल
क्लासिक या बेसिक कीगल काफी सिंपल है। इसको करने के लिये आपको लेट जाइये और पेट को बिना सिकोड़े अपनी पेल्विक मसल्स को ढीला छोड़ कर फिर उसे 5-7 सेकेंड तक टाइट कर के रखें। फिर छोड़े। इसे दिन में कुछ मिनटों तक करें। इससे रिजल्ट जल्द ही मिलेगा।
2. पेल्विक टिल्ट्स
खड़ी या लेट कर अपनी पेल्विक को आगे और पीछे की ओर मोड़ें। यदि आप लेटी हुई हैं तो पीठ के बल हाथों को फैलाये तथा दोनों घुटनों को मोड़ते हुए सटाकर रखिये। उसके बाद अपने एब्स को सिकोड़ते हुए अपनी सांस को छोडें। इसे धीरे धीरे 5 बार हफ्ते में 3-5 बार करें।

3. पुल-इन किगल
पुल-इन किगल करने के लिए, पेल्विक क्षेत्र मांसपेशियों को वैक्यूम की तरह समझें। कुल्हे की मांसपेशियों में तनाव उत्पन्न करें तथा पैरों को आगे पीछे करें। इस अवस्था में 5 सेकंड रहें तथा फिर छोड़ दें। ऐसा 10 बार करें। इसे पूर्ण करने में 50 सेकंड तक का समय लगेगा।

4. ब्रिज
पीठ के बल लेटें और घुटनों को मोडे़। अपने कंधो को साइड में सीधे नीचे रखें, अपनी कमर और कूल्हों को उठाएं, अपनी पेल्विक मासपेशियों को सिकोड़ें। एक ब्रिज जैसी पोजिशन बना लें। फिर 3-5 बार कमर को उठाएं और पेल्विक को ढीला छोड़ कर दुबारा शुआत वाली पोजिशन में आ जाएं। इसे 5 बार रिपीट करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
