Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
योनि की खुजली 1 मिनट में दूर करने के लिये अपनाएं ये घरेलू उपाय

योनि की खुजली वैसे तो आम बात है लेकिन असल समस्या यह है कि महिलाएँ इसको लेकर खुलकर बात करना नहीं चाहती। अगर आप योनि की खुजली से परेशान हैं तो इसका उपाय तुरंत कीजिए। यदि यह समस्या असहनीय बन जाती है तो उन्हें डॉक्टर के पास जाना पड़ता है।
महिलाओं की योनि में खुजली होने के कई कारण हो सकते हैं। इन कारणों में खमीर संक्रमण (यीस्ट इन्फेक्शन) होना, रोजाना सफाई-धुलाई न करने से अस्वच्छता का होना या फिर किसी एलर्जी के कारण हो सकताहै।
सेक्स, ज्यादा चीनी के सेवन, एंटीबॉयोटिक्स या फिर कमजोर इम्मयून सिस्टम की वजह से योनि में खमीर (यीस्ट) की संख्या बढ जाती है। यहां तक कि जो आप सुगन्धित बॉडी वॉश का प्रयोग करती हैं वह भी योनि के PH लेवल को बिगाड़ सकती है। इनका समय रहते रोक-थाम और इलाज किया जाना बहुत जरुरी है।
क्या आपकी योनि में जलन होती है? यदि हां, तो इसका मतलब है कि योनि का संक्रमण काफी बढ़ चुका है और अब आपको डॉक्टर को दिखा लेना चाहिये।

1. बिना सेंट का पैड यूज़ करें
कभी - कभी आपका पैड भी आपको भयंकर खुजली दे सकता है। ऐसा इसलिये क्योंकि उसमें मौजूद सेंट योनि में एलर्जी पैदा कर सकता है। तो अगर आपको पीरियड्स के समय योनि में खुजलाहट हो तो समझ जाएं कि आपके पैड में कुछ गड़बड़ है और इसे तुरंत ही बदल लेना चाहिये।

2. Yeast infection cream का यूज़ करें
यदि आपको पहले भी एक बार यीस्ट इंफेक्शन हो चुका है तो OTC क्रीम का यूज़ करें। इस क्रीम से आपको काफी आराम मिल सकता है इसलिये इसे योनि मे प्रभाविज जगह पर लगा लें।

3. अपना साबुन चेक करें
जिस साबुन से आप नहाती हैं, हो सकता है कि आपकी यानि को वह सूट ना करे। खासतौर पर वह साबुन जिसमें जोरदार महक मौजूद होती है। महक वाले साबुन को छोड़ कर hypoallergenic soap का इस्तमाल करना शुरू कर दें।

4. तुलसी की पत्तियों का यूज़ करें
तुलसी की पत्तियों में थायमोल और यूजीनोल होता है, जो कि स्किन की इरिटेशन को दूर करता है। बस थोड़ी सी तुलसी की ताजा पत्तियों को धो कर प्रभावित स्थान पर रगड़ें। या फिर आप तुलसी की चाय भी तैयार कर के में उसमें कॉटन डिप कर के प्रभावित स्थान पर लगा सकती हैं।

5. खमीर वाले आहार ना खाएं
यदि आपको यीस्ट इंफेक्शन की वजह से योनि में खुजलाहट होती है तो आप ऐसे फूड ना खाएं जो कि खमीर उठा कर बनाए गए हैं जैसे, चीज़, ब्रेड या शराब आदि। ऐसा इसलिये क्योंकि ये फूड यीस्ट की ग्रोथ को और भी ज्यादा बढावा देते हैं, जिससे वैजाइना में और भी अधिक खुजली होती है।

6. नारियल तेल का प्रयोग करें
एक अध्यम में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार नारियल तेल 52 प्रकार की यीस्ट को मारने में प्रभावी तरीके से काम करता है। आप को बस प्रभावित स्थान पर नारियल तेल की कुछ बूंदे दिन में 2-3 बूंदे लगानी होंगी। जब आपको सुधार दिखने लगे तब इसे लगाना बंद कर दें। इसके आलाव आपको अपने खाने में भी नारियल तेल को शामिल करना चाहिये।

7. एप्पल साइडर वेनिगर
नहाने के टब में एक से दो कप एप्पल साइडर वेनिगर डालें। लगभग 20 मिनट तक नहाएं और अपनी योनि को इससे साफ करें। जब तक कि रोग पूरी तरह से ठीक ना हो जाए तब तक यह नुस्खा अपनाइये।

8. नीम के पत्तों का पानी
नीम के पत्तों को पानी में उबालकर उसी पानी से योनि की सफाई करें। नारियल के तेल में कपूर मिलाकर योनि पर लगाने से भी खुजली दूर होती है।

9. हमेशा कॉटन की अंडरवियर पहनें
हमेशा कॉटन की अंडरवियर पहने , जिससे कि वह जल्दी सूख जाए। इसके अलावा इसे दिन में दो बार चेंज भी करें।

10. केस्टर ऑइल
रात को एक कप गुनगुने दूध में 2 चम्मच केस्टर ऑइल डालकर तीन दिन तक पिएं। तीन दिन बाद शिलाजत्वादि वटी और चन्द्रप्रभा वटी दो-दो गोली सुबह-शाम दूध के साथ लें व 'धातक्यादि तेल' का फाहा योनि में रखें। इसके बाद सुबह त्रिफला चूर्ण 20 ग्राम को पानी में उबलकर ठंडा करें, उसमें शहद मिलाकर योनि प्रदेश की सफाई करें, फिर स्नान करते समय पानी से धोएं।



Click it and Unblock the Notifications
