Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सर्दियों में हो सकती है 'विंटर वजाइना' की समस्या, सेक्स करने में होती है बड़ी तकलीफ

ठंड का मौसम आ चुका है और हर जगह कड़ाके की ठंड पड़ना शुरु हो चुकी है। ठंड का असर शरीर के बाकी हिस्सों की तरह प्राइवेट पार्ट पर भी पड़ता है। अक्सर ठंड आपने देखा होगा कि ठंड में होंठ फटने लग जाते है और स्किन ड्राय होने लगती है। इसी तरह ठंड में ड्राय वजाइना की समस्याएं महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलती है, इसे विंटर वजाइना भी कहा जाता है।
इस वजह से महिलाओं को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जैसे वजाइना में इचिंग और सेक्स के दौरान महिलाओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है, आइए जानते है इस विंटर वजाइना के बारे में।

नमी खो जाने के वजह से
"शुष्क शरद ऋतु और सर्दियों की सर्द हवा हमारे शरीर की नमी को कम कर देती है, जिससे हमारी त्वचा डिहाइड्रेड हो जाती है और त्वचा फट जाती है, और त्वचा खुदरी हो जाती है। इसी तरह ज्यादा देर तक ठंड में रहने प्राइवेट पार्ट से भी नमी खोने लगती है, जिसे वजह से सूखेपन की समस्या होने लगती है।

सेक्स लाइफ पर पड़ता है असर
सर्दियों में वजाइना ड्रायनेस की वजह से वजाइना में लुबिक्रेशन में कमी आ जाती है। जिस वजह से सेक्स के दौरान पर्याप्त मात्रा में लुब्रिकेंट नहीं होने से पेनिट्रेशन के दौरान दिक्कत होती है। और इस वजह से सेक्स लाइफ पर असर पड़ता है।

वैक्स से बचती है
कई महिलाएं सर्दियों में अधिक स्किन ड्राय होने की वजह से शेविंग और वैक्सिंग करने से बचती है और पर्सनल हाईजीन के अभाव इस महिलाएं सेक्स करने से एक इस वजह से भी कतराती है।

इन बातों का रखें ध्यान
वजाइना ड्रायनेस की समस्या से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा हरी पत्तियों वाली सब्जियां खाएं और केमिकलयुक्त कठोर साबुन का इस्तेमाल करने से बचें। इस मौसम में humidifier से भी काफी मदद मिल सकती है।

एस्ट्रोजन स्तर में कमी
कई विशेषज्ञों का मानना है कि वजाइना ड्रायनेस की मुख्य एक वजह एस्ट्रोजन स्तर में कमी आना होता है। मौसम में आए बदलाव से इसका कोई लेना देना नहीं होता है।



Click it and Unblock the Notifications
