Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
अब नहीं होना पड़ेगा वजाइना की दुर्गन्ध से शर्मिंदा, अपनाएं ये आसान नुस्खे

क्या आप भी गुप्तांग यानी कि वजाइना (योनी) में होने वाली बदबू से परेशान हैं? महिलाओं में होने वाली यह समस्या अब बहुत आम हो चुकी है। फिर भी अधिकतर महिलाओं के लिए ये एक परेशानी का कारण है और वो जानना चाहती हैं कि आखिर बार-बार होने वाली इस समस्या से छुटकारा कैसे पाया जाए।
असल में वजाइना से बदबू आना एक शारीरिक बदलाव ही है। हां इसके बहुत से कारण है जैसे कि वजाइना की साफ सफाई न कर पाना, पूरी डाइट न लेना, बैक्टीरिया का पनपना और हार्मोन्स में बदलाव होना। इतना ही नहीं इसकी पूरी जानकारी न हो पाने की वजह से बहुत सी महिलाएं इसके लक्षणों से भी अनजान रहती है।
इसलिए आज हम बोल्डस्काई पर इस आर्टिकल के जरिए इस समस्या के लक्षणों के साथ ही इसके निदान के लिए कुछ खास टिप्स और घरेलु उपाय शेयर कर रहें हैं। इन्हें आप बेझिझक आज़मा सकती हैं क्योंकि यह न तो कोई दवा है और न ही कोई क्रीम, जिसे आपको बार-बार लेने की जरूरत पड़े या फिर किसी तरह का कोई साइडइफेक्ट हो।

वजाइना में दुर्गंध के कुछ लक्षण
1. वजाइना और आसपास की जगह में जलन होना।
2. वजाइना का बहुत ज़्यादा सूख जाना।
3. वजाइना में और इसके आसपास बहुत ज़्यादा खुजली होना।
4. वजाइना में जलन होने के साथ उसका लाल होना जाना।

एपल साइडर विनेगर देता है 'राहत’
एंटी सेप्टिक और एंटी बैक्टीरियल गुणों वाला एपल साइडर विनेगर वजाइना से आनी वाली बदबू से राहत पहुंचाने में दमदार दवा की तरह काम करता है। हालांकि इसे इस्तेमाल करने का सबसे सरल उपाय यही है कि आप इससे नहाएं, ताकि शरीर के सभी कीटाणु नष्ट हो जाएं।
ऐसे करे इस्तेमाल:
1. गर्म पानी की एक बाल्टी में 2 कप एपल विनेगर मिलाएं और फिर 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
2. हफ्ते में दो बार विनेगर वाले पानी से नहाएं।
3. अगर आप एपल साइडर विनेगर से नहाने में असहज हैं तो एक ग्लिास गर्म पानी में 2 टेबिलस्पून विनेगर मिलाकर पिएं।

कमाल का है 'बेकिंग सोडा’
वजाइना की बदबू को दूर भगाने के लिए घर की रसोई में रखा साधारण लेकिन बेहद कारगर है बेकिंग सोडा। इसके इस्तेमाल से शरीर का pH बैलेंस बना रहता है, इस वजह से बदबू भी कम आती है।
कैसे करें उपयोग:
1. गर्म पानी से भरी एक बाल्टी में डेढ़ कप बेकिंग सोडा डालकर, 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
2. बाथटब में बैठे और अपने शरीर के नीचले हिस्से को कुछ मिनटों के लिए इसमें भिगने दें।
3. फिर शरीर को साफ तौलिए से सूखा लें, इस प्रक्रिया को हफ्ते में कम से कम तीन बार दोहराएं।

योगर्ट भी है 'लाभदायक’
दूध से बना योगर्ट खाने में बहुत कम ही लोगों को पसंद आता है लेकिन वजाइना से आने वाली बदबू की समस्या से छुटकारा पाना है तो यह बहुत ही बेहतरीन साधन है। इसकी मदद से कैंडिडा इंफेक्शन, जिसकी वजह से वजाइना से बदबू आती है उससे भी राहत मिलती है।
ऐसे करें इस्तेमाल:
1. कम से कम एक महीने तक रोज 2 टेबल स्पून सादा योगर्ट खाएं।

लहसुन भी है 'कारगार’
प्राकृतिक एंटीबायोटिक्स के खजानें से भरपूर लहसुन न सिर्फ वजाइना से आने वाली दुर्गंध से छुटकारा दिलाता है, बल्कि इससे वजाइना में होने वाले किसी भी तरह के इंफेक्शन से भी राहत मिलती है। इसके एंटीफंगल गुणों के चलते यह शरीर में होने वाले अनचाहे बैक्टीरिया से छुटकारा दिलाता है।
इस तरह करे इस्तेमाल:
1. अपनी रोज़ की डाइट में कच्ची या पकी हुई 2-3 लहसुन की कलियों को ज़रूर शामिल करें।
2. आप चाहें तो रोज़ की सब्जियों में ही आप एक टेबिलस्पून लहसुन का पेस्ट मिला सकती हैं जो खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ आपकी सेहत को भी ठीक रखेगा।

मददगार है टी ट्री ऑयल
एंटी माइक्रोबियल गुणों से भरपुर होने की वजह से टी ट्री ऑयल वजाइना से आने वाली बदबू से छुटकारा पाना का बेहतरीन विकल्प है।
कैसे करेगा काम:
1. सबसे पहले एक टेबल स्पून आॅलिव ऑयल में तीन से चार बूंदे टी ट्री आॅइल की मिलाएं।
2. अब एक कॉटन बॉल को इस ऑयल मिक्सचर में भिगोएं।
3. फिर इसी कॉटन बॉल की मदद से इस मिक्सचर को वजाइना में अच्छे से लगाएं।
4. इस मिश्रण को लगभग आधे घंटे तक लगा रहने दें और फिर सूखे टॉवल से साफ़ कर लें।
5. इस प्रक्रिया को हफ्ते में दो बार करें, ताकि आपको बेहतरीन रिज्लट मिलें।

एहतियात भी है 'ज़रूरी’
1. शरीर की आंतरिक समस्याओं से निपटने के लिए पानी से बेहतर कुछ नहीं है। जहां तक बात है शरीर और वजाइना से आने वाली दुर्गंध की तो इसमें भी अधिक मात्रा में पानी पीना ही सबसे अच्छा माना जाता है।
2. जहां तक हो सके, हर बार यूरीन पास करने के बाद, वजाइना को किसी साफ नैपकिन या फिर टिश्यू से साफ़ कर लें ताकि उसके आस पास किसी तरह के किटाणु न रहें।
3. कोशिश करें कि वजाइना हमेशा साफ़ और सूखी रहे। पसीना ज़्यादा आने पर अगर ज़रूरत लगे तो वाइप्स का इस्तेमाल कर इसे साफ रखें।
4. समय समय पर प्यूबिक हेयर को साफ करते रहें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
