Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
रात को अंडरवियर पहनकर सोना चाहिए या नहीं?, जानिए सही जवाब
कई समय से महिलाओं के जेहन में ये सवाल घूमता आ रहा है कि रात को अंडरवियर पहनकर सोना चाहिए या नहीं। इस चीज को लेकर लोगों के पास कई तरह के तर्क है। जबकि कुछ लोगों का मानना है कि अंडरवियर पहनकर सोने से योनि के स्वास्थय पर कोई असर नहीं पड़ता है, वहीं कई लोगों का मानना है कि रात को अंडरवियर पहनकर नहीं सोना चाहिए।
कहा तो ये भी जाता है कि बिना अंडरवियर के सोने से आपके योनि को किसी प्रकार के इंफेक्शन का खतरा नहीं होता है। लेकिन हाल ही में आई एक रिसर्च में ये खुलासा हुआ कि अगर महिलाएं रात को बिना अंडरवियर का सोना पसंद करती है तो उसमें किसी प्रकार की समस्या नहीं होती है।

आइए जानते है कि इस रिसर्च में विशेषज्ञों की इस बारे में क्या राय है।
विशेषज्ञों की राय
विशेषज्ञों की राय है कि जो महिलाएं रात को सोते समय अंडरवियर पहनकर सोना पसंद करती है तो सामान्यता उन्हें किसी प्रकार की स्वास्थय से जुड़ी समस्याएं नहीं होती है। स्वास्थय विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की कोई मेडिकल पुष्टि नहीं हुई है कि जिसमें ये बात साबित हुई हो कि रात को बिना अंडरवियर पहनकर सोने से योनि को ऑक्सीजन मिलती है या रात को योनि अच्छी तरह सांस लेती है।
आपकी व्यक्तिगत पसंद
विशेषज्ञों के अनुसार, ये महिलाओं की पर्सनल च्वॉइस होती है कि क्या वो रात को अंडरवियर पहनकर सोना पसंद करती है या नहीं। रात को अंडरवियर पहनकर नहीं सोना चाहिए ये आपके स्वास्थय को प्रभावित कर सकती है इस तरह की धारणा पूरी तरह से गलत है। अगर कोई बात सही में मायनें रखती है तो वह है कि आप अपने प्राइवेट पार्ट या योनि की सफाई किस करते हो और कैसे उसकी देखभाल करते हो।
किसी तरह के इंफेक्शन का डर नहीं
यीस्ट इंफेक्शन या योनि से जुड़े कोई रोग ये दोनो स्थितियां आंतरिक असंतुलन के वजह से होता है। इसलिए कोई बाहरी कारक आपकी योनि को संक्रमित नहीं कर सकता है और न हीं आपकी योनि की आंतरिक स्थिति को प्रभावित करता है। लेकिन अंडरवियर से जुड़ी एक बात महिलाओं को हमेशा ध्यान में रखनी चाहिए कि आपको तंग फिटिंग वाले कपड़े और अंडरवियर को पहनने से बचना चाहिए क्योंकि वे आपको हमेशा परेशान कर सकते हैं। यहां तक की रात को भी सोते समय ढ़ीले कपड़े या अंडरवियर पहनकर ही सोना चाहिए।
सुरक्षा और सहजता
इसके अलावा रात को अंडरवियर या पेंटी पहनकर सोने का सबसे बड़ा फायदा ये है कि प्राईवेट पार्ट की सुरक्षा की दृष्टि से सही रहता है। इससे उन्हें कोई चोट नहीं पहुंचती है और अन्य कपड़ों से रगड़ पैदा नहीं होती है और आप रात को कम्फर्टेबल होकर सो सकते है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
