Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
सुबह या रात कब खाना चाहिए केला, जानिए आयुर्वेद के अनुसार सही समय
केला और दूध काफी समय से एक प्रचलित भोजन रहा है। अकसर लोग इसका सेवन वजन घटाने और ऊर्जा पाने के लिए करते हैं। लेकिन क्या खाली पेट केला खाना सेहत के लिए लाभदायक है या नुकसानदायक?
इसमें कोई शक नहीं है कि केला स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है. स्वस्थ ह्रदय के लिए और शरीर की थकान दूर करने में केला बड़ा मददगार होता है। ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने में, तनाव कम करने, कब्ज और अल्सर की समस्याओं से निजात दिलाने में भी केला मदद करता है। केले से शरीर का तापमान भी नियंत्रित होता है।
वैसे तो केला लोग कभी भी खा लेते हैं लेकिन केला खाने का वास्तव में सही समय क्या है ये बहुत से लोगों को नही पता है।

दिल के लिए नहीं है अच्छा
सुबह के नाश्ते में केला शामिल करना अच्छा है लेकिन इसे खाली पेट नहीं खाना चाहिए। केले के साथ ड्राई फ्रूट्स, सेब और अन्य फलों का भी सेवन करना चाहिए जिससे शरीर में अम्लीय पदार्थों की मात्रा में कमी आ सके। केले में मौजूद मैग्नीशियम ब्लड में कैल्शियम और मैग्नीशियम की मात्रा के संतुलन को बिगाड़ सकता है। इससे कार्डियोवास्कुलर सिस्टम पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

खाली पेट न खाएं केला
सुबह खाली पेट केला खाने से भूख मर जाती है। जो शरीर के लिए अच्छा नहीं है। अधिकांश लोग रात में सोने से पहले केला खा लेते हैं, जबकि ऐसा भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि रात में केले खाने से बीमार हो सकते हैं। रात में केले खाने से खांसी की समस्या हो सकती है।

आयुर्वेद के अनुसार
आयुर्वेद के अनुसार ब्रेकफास्ट के बाद केले का सेवन करना चाहिए। केला खाने का सही समय सुबह 8 से 9 बजे का होता है। बशर्ते आप ब्रेकफास्ट कर चुके हों।
आयुर्वेद के मुताबिक, सुबह खाली पेट फल खाने से हर किसी को बचना चाहिए, एक्सपर्ट्स के मुताबिक, केवल केला ही नहीं बल्कि दूसरे फलों को भी खाली पेट खाने से बचना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
