Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
यौन क्षमता के साथ खून बढ़ाता है कसूरी मेथी का सेवन, महिलाओं के लिए है फायदेमंद
भारतीय खान-पान में मसालों का प्रयोग सबसे ज्यादा होता है लेकिन उनसे होने वाले फायदों के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। अक्सर खाने में प्रयोग की जाने वाली कसूरी मेथी के बारे में भी ऐसा ही है। आयुर्वेद में कसूरी मेथी का प्रयोग औषधि के तौर पर कई वर्षों से होता रहा है। महिलाओं के जीवन कई उतार-चढ़ाव आते हैं जो उनके हेल्थ पर प्रभाव भी डालते हैं। यदि महिलाएं कसूरी मेथी को रोजाना सेवन करें तो उम्र के साथ होने वाले बदलाव को वो काफी कुछ कम कर सकती हैं। आइए जानते हैं कसूरी मेथी महिलाओं को क्या-क्या फायदा पहुंचाती है।

बढ़ती उम्र में दे सहारा
महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनल चेंजेस होते रहते हैं। मासिक धर्म से लेकर मेनोपॉज तक महिलाएं अनेको हार्मोनल बदलावों से गुजरती हैं, जिसके लिए कसूरी मेथी का सेवन फायदेमंद साबित होता है।

सेक्सुअल इंफेक्शन से करती है बचाव
शरीर में मौसम के बदलावों से कई तरह के संक्रमण हो जाते हैं, जिससे छुटकारा पाने के लिए कसूरी मेथी का प्रयोग किया जा सकता है। यही नहीं यह एलर्जी, पेट की गैस और दिल से जुड़ी बीमारी में भी राहत पहुंचाती है।

मां बनने के बाद जरुर करें सेवन
वे महिलाएं जो अपने शिशु को स्तनपान करवाती हैं लेकिन दूध कम बनने की वजह से परेशान रहती हैं, उनके लिए कसूरी मेथी एक दवाई की तरह काम करती है। इसका सेवन करने से ब्रेस्ट मिल्क बढ़ता है।

आयरन की कमी को करती है दूर
कसूरी मेथी में ढेर सारी मात्रा में आयरन पाया जाता है। वे महिलाएं जिनके शरीर में खून नहीं बनता या फिर खून की कमी रहती है वे अपने आहार में कसूरी मेथी जरूर लें। इससे खून में हीमोग्लोबिन बढ़ेगा।

ब्लड शुगर के लेवल को रखती है ठीक
उम्र बढते बढ़ते महिलाओ में डायबिटीज होने का खतरा अचानक ही बढ़ जाता है, जिसको नियंत्रित करने के लिए कसूरी मेथी का सेवन करना उचित होता है। यह टाइप 2 मधुमेह को नियंत्रण में रखता है।



Click it and Unblock the Notifications
