Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
महिलाओं के लिए कमाल की औषधि है हलीम के बीज, जानें क्यों इसे खाना चाहिए
आयुर्वेद में कई ऐसे औषधि है जो हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इन्हीं औषधि में से एक है हलीम। हलीम के बीज पौष्टिकत गुणों से भरपूर हैं। इसे गार्डन क्रेस, चनसूर या चमसूर भी कहते हैं। हलीम की तासीर गर्म मानी जाती है, अधिकतर सर्दियों में इसका सेवन करना बेहतर होता है। आज हम आपको हलीम के बीजों के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं आइए जानते हैं इस बारे में-
हलीम के बीज वजन को कम करने का बेहद असरदार तरीका है। हलीम के बीजों में कैल्शियम, विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई के अलावा प्रोटीन व फाइबर जैसे पोषक तत्व पाये जाते हैं। यदि आप अपनी डाइट में हलीम के बीजों का सेवन करना शुरू करते हैं, तो इससे आप लम्बे समय तक तृप्त महसूस करेंगें। इसमें मौजूद फाइबर आपको वजन कम करने या वजन को कंट्रोल रखने में सहायक होता है।

अनियमित पीरियड्स की समस्या से छुटकारा
हलीम के बीजों में ऐसे पोषक तत्व पाये जाते हैं, जो आपकी अनियमित पीरियड्स की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। हलीम के बीज में फाइटाकेमिकल्स होता है। यह एस्ट्रोजन की तरह काम करते हैं। जिसकी मदद से अनियमित पीरियड्स और दर्द की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है।

वजन करें कम
स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए भी हलीम के बीज बहुत फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इतना ही नहीं, प्रेग्नेंसी के बाद अगर आपका वजन बढ़ गया है तो आपको वजन कम करने में भी हलीम के बीज मदद करते हैं।

स्किन को रखें स्वस्थ
हलीम के बीज विटामिन E और A का बहुत अच्छा सोर्स होते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन और फैटी एसिड्स होते हैं, जो प्रेग्नेंसी के बाद त्वचा में आए ढीलेपन और बालों के झड़ने को रोकते हैं।

बवासीर में दे आराम
हलीम के आपके स्वास्थ्य के लिए कई फायदे हैं। इसकी पत्तियों, बीज व जड़ों का इस्तेमाल दवा बनाने के लिए किया जाता है। यदि आपको अस्थमा की समस्या है, तो आप इसके बीजों का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा बवासीर में इसकी पत्तियों का सेवन करना चाहिए।

फैमिली प्लानिंग में करता है मदद
जो महिलाएं मां बनना चाहती हैं, उन्हें हलीम के बीज का सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि यह फॉलिक एसिड का बहुत अच्छा सोर्स होता है और फॉलिक एसिड महिलाओं को कंसीव करने में मदद करता है।



Click it and Unblock the Notifications
