Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
टाइट ब्रा की वजह से हो गए रैशेज, घबराएं नहीं ऐसे हटाएं
ब्रेस्ट के नीचे होने वाले रैशेज को मेडिकल टर्म में Interigo के रूप में जाना जाता है। इसके पीछे कई कारण होते हैं जैसे वायर वाली ब्रा ज्यादा पहनना, ब्रा का ज्यादा टाइट होना, पसीना, फंगल इंफेक्शन आदि।
रैश होने पर ब्रा पहनने में तो दिक्कत होती है साथ ही में इससे होने वाली जलन या खुजली रोजमर्रा के काम पर भी असर डालने लगती है। अगर आपका कभी इस परेशानी से सामना हो तो कुछ घरेलू उपाय काफी काम आ सकते हैं।

ऐलोवेरा जेल
ऐलोवेरा जेल रैशज या जलन की समस्या में तुरंत राहत देता है। ऐलोवेरा में मौजूद कूलिंग एजेंट की वजह से रैशेज तुरंत प्रभाव से ठीक हो जाते हैं। आजकल बाजार में तमाम तरीके के जैल मिलते है। या फिर अगर आपके घर में ऐलोवेरा है तो उसे दो हिस्सों में काटकर स्पून से जेल निकालते हुए उसे प्रभावित हिस्से पर लगा सकती हैं। जेल को एक घंटा रखें और फिर साफ कर लें। ऐसा करने पर आपको तुरंत राहत महसूस होगी

हल्दी
हल्दी में मौजूद एंटी बैक्टीरियल रैशेज और इससे होने वाली अन्य समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। एक बोल में दो टेबलस्पून चम्मच हल्दी लें और इसमें एक टेबलस्पून गुलाब जल मिलाएं। इस पेस्ट को रैशेज वाले हिस्से पर लगाएं और उस पर कोई कपड़ा या पट्टी बांध लें। रातभर इसे लगे रहने दें और सुबह धो लें।

शहद
शहद में एंटीइन्फ्लमेशन और एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं जो रैशेज की समस्या को दूर करने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए एक बोल में तीन टेबलस्पून शहद लें और उसमें दो टेबलस्पून गुलाबजल मिलाएं। इस मिक्स को हल्के हाथ से रैशेज पर लगाएं और एक घंटे बाद गीले कपड़े से मिक्स को साफ कर लें।

आइस पैक
रैशेज में होने वाली जलन से आइस पैक के जरिए तुरंत राहत पाई जा सकती है। एक कपड़े में चार आइस क्यूब्स लें और उसे प्रभावित हिस्से पर रखें। यह तरीका न सिर्फ जलन की समस्या बल्कि रैश के आकार को भी छोटा कर देगा।

ग्रीन टी
ग्रीन टी में एंटी-फंगल और एंटी-ऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज होती हैं जिससे फंगल इंफेक्शन को दूर करने में मदद मिलती है। अगर रैश का कारण पसीना या इंफेक्शन है तो ग्रीन टी बैग को ठंडे पानी में डुबाएं और फिर पानी निकालते हुए बैग को रैशेज पर रखें। दो ही दिन में आपकी रैशेज वाले हिस्से पर बहुत राहत महसूस होगी।



Click it and Unblock the Notifications
