Latest Updates
-
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स
ब्रेस्टफीडिंग के दौरान निप्पल्स से निकलता है खून, जानें कारण और इलाज
ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं को अक्सर क्रैक्ड और ड्राई निप्पल की समस्या का सामना करना पड़ता है। जिसकी वजह से न सिर्फ उन्हें दर्द झेलने पड़ता है बल्कि कई बार खून निकलने की नौबत भी आ जाती है। इसके चलते कई महिलाओं को ब्रेस्टफीडिंग करने में बहुत तकलीफ होती है या वो परहेज करने लगती है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए हम आपको बता रहे है कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें जो आपके काम आएंगे।

जानिए क्यों निप्पल से आने लगता है खून
ब्रेस्टफीडिंग के दौरान कई कारण होते है जिसकी वजह से निप्पल में दरारें आ जाती है और खून निकलने लगता है। जैसे अगर बच्चा अच्छी तरह दूध न पीएं तब भी निप्पल फटने लगती है या क्रैक्ड हो जाती है। अगर ज्यादा भूख लगने की वजह से भी अगर बच्चा गुस्से में और जल्दी जल्दी दूध पीता है तब भी ये स्थिति बन सकती है। इसके अलावा आपके निप्पल के आकार की वजह से भी स्थिति बन सकती है। सपाट और उल्टे या मुड़े हुए निप्पल में ब्रेस्टफीडिंग के दौरान निप्पल जल्दी टूट या फट जाते हैं। जिसकी वजह से ये समस्या हो सकती हैं।

घी
घी में स्किन सूदिंग गुण होते हैं, जिसे लगाने से जलन और सूजन जैसी समस्या दूर हो जाती है। साथ ही ये स्किन को कोमल बनाने में मदद करता है। कई बार घर में उम्रदराज महिलाएं क्रैक और ड्राई निपल्स के लिए ब्रेस्टफीडिंग महिलाओं को इस उपाय को अजमाने की सलाह देती है।

ब्रेस्टमिल्क
आप नहीं मानेंगे लेकिन निप्पल्स के क्रैक को दूर करने के लिए ये सबसे नेचुरल और ईजी उपाय है। निप्पल में दर्द होने पर थोड़ा सा ब्रेस्ट मिल्क लगाएं, धीरे से मालिश करें और थोड़ी देर इसे ऐसे ही रहने दे। आपको अपनी त्वचा पहले की तुलना में सॉफ्ट लगेगी। इसमें ऐसे यौगिक होते हैं, जो त्वचा को सॉफ्ट करते हैं और एंटीबॉडीज के संक्रमण से लड़ते हैं।

नारियल तेल
नारियल तेल में माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, जो इंफेक्शन को कम करने के साथ ही क्रैक निप्पल्स की समस्या को कम करने के लिए यह लाभकारी तेल फंगस के खिलाफ भी काम करता है, जो थ्रश का कारण बनता है। वास्तव में, शोध से संकेत मिलता है कि यह कुछ एंटी-फंगल दवाओं की तरह प्रभावी होता है।

गर्म सिकाई करें
गर्म सिकाई भी निप्पल्स में क्रैक के दर्द से उभारने का काम करता है। गर्म पानी में कपड़े को भिगोकर निप्पल्स की सिकाई करने से वहां का ब्लड फ्लो बढ़ता है। यह फफोले या क्रैक को साफ करता है और उपचार को बढ़ावा देता है।



Click it and Unblock the Notifications
