Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कोरोना वैक्सीन लगवाने के कितने समय बाद प्रेगनेंसी प्लान कर सकते है, जानें सही जवाब
दुनियाभर में वैक्सीनेशन का काम बहुत तेजी से चल रहा है और ये कोरोना के प्रसार को रोकने में प्रभावी भी साबित हो रहा है लेकिन कुछ उम्र के लोगों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए वैक्सीनेशन कितना सेफ है, इस बात को लेकर लोगों के बीच बहस जारी है। कई शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि गर्भवती महिलाएं, जिन्हें कोरोना का खतरा है या फिर नहीं भी है उन्हें या तो इस बीमारी से जान गंवानी पड़ती है या फिर महीनों तक इस इंफेक्शन से लड़ना पड़ता है। अब तो विश्व स्वास्थ्य संगठन भी कह चुका है कि महिलाओं को जल्द से जल्द वैक्सीन लगवा लेनी चाहिए जबकि कुछ महीने पहले तक वे लगातार गर्भावस्था के दौरान कोरोना वैक्सीन के प्रयोग का विरोध कर रहा था। अगर आपको भी कोरोना हुआ था और आप अभी मां बनने के बारे में सोच रही हैं तो ये जान लीजिए कि आपको कितने हफ्ते बाद कंसीव करना चाहिए ताकि बच्चे को किसी प्रकार का खतरा न रहे।

गर्भावस्था में कोरोना वैक्सीन कितनी सुरक्षित?
गर्भवती महिलाओं के लिए कोरोना वैक्सीन कितनी सेफ है इस बात को लेकर अभी भी लोगों के बीच दो फाड़ है। महिलाओं के बीच हिचकिचाहट, सुरक्षित वैक्सीन की अनउपलब्धता लाखों महिलाओं के स्वास्थ्य के साथ एक धोखा साबित हो सकती है और दुनियाभर में आने वाले बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति चिंता बढ़ाती हैं। इतना ही नहीं पर्याप्त सबूत न होने की वजह से भी स्वास्थ्य विशेषज्ञ इस बात को लेकर बंटे हुए हैं। इसके अलावा बहुत से कपल्स और डॉक्टर्स वैक्सीन के सुरक्षित आने तक कंसीव करने से भी बच रहे हैं। लेकिन ये जानना बहुत जरूरी है कि कितनी हफ्ते का इंतजार करना सही है।
मौजूदा वक्त में जब वैक्सीन हर देश में पहुंच चुकी है लेकिन इसके सुरक्षित होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं हालांकि महिलाओं को वैक्सीन लगवाने के बाद कम से कम 8 सप्ताह तक कंसीव करने से बचने की सलाह दी गई है।

गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित है वैक्सीन?
लंबे अरसे से गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन लगवाने की भी सलाह दी जा रही है और वैक्सीन को सुरक्षित माना जा रहा है। हालांकि अन्य टीकों के विपरीत कोरोना का टीका गर्भवती महिलाओं के लिए कितना फायदेमंद है इसपर कोई विश्वसनीय शोध अभी नहीं है। इसका ये मतलब बिल्कुल नहीं है कि टीका उपयोग के लिए सुरक्षित नहीं है। केवल एक चीज जो स्वास्थ्य विशेषज्ञों को परेशान कर रही है वो ये कि उनके पास स्पष्ट जानकारी की कमी है। क्योंकि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं की इम्यूनिटी थोड़ी कमजोर हो जाती है इसलिए ऐसी संभावना है कि टीका महिलाओं पर अलग तरह से प्रतिक्रिया कर सकता है और उनके शरीर पर असामान्य साइड-इफेक्ट हो सकते हैं, जिससे निपटना मुश्किल साबित हो सकता है।

वैक्सीनेशन के बाद कंसीव करने के लिए इंतजार करना कितना सही?
गर्भवती महिलाओं के सामने टीका लगवाने का विकल्प है लेकिन यह सब उनकी पसंद पर निर्भर करता है। अगर आपके लिए आपके होने वाले बच्चे के जन्म का समय कोई महत्व नहीं रखता है तो आप वेट कर सकती हैं और वैक्सीन लगवाने के बाद आराम से बिना किसी परेशानी के अपने बेबी को हेल्दी बर्थ दे सकती हैं। अगर आप पहले से ही किसी स्वास्थ्य समस्या से परेशान हैं और आप कंसीव करने के बारे में सोच रही हैं तो आपको कोरोना होने की संभावना बढ़ जाती है। आप कोरोना वैक्सीन लगवाकर अपनी सेहत और प्रेगनेंसी दोनों को स्वस्थ बना सकती हैं। दोनों वैक्सीन लगवाने के बाद करीब 6 से 8 सप्ताह तक इंतजार करना आपके लिए सही रहेगा। हालांकि, याद रखें कि ये निर्णय आपका है।



Click it and Unblock the Notifications
