Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
ऑफिस प्रेशर के वजह से पुरुषों की तुलना में महिलाओं का बढ़ जाता है वजन
नौकरीशुदा लोगों का ज्यादात्तर वक्त ऑफिस में ही गुजर जाता है। बढ़ते वर्कलोड के वजह से अक्सर वर्किंग लोग एक्सरसाइज और हेल्दी लाइफस्टाइल से दूर होने लगते है। जिस वजह से मानसिक और शारीरिक प्रभाव पड़ने लगता है। लेकिन क्या आप जानते है कि बेहतर काम का असर लड़कों और लड़कियों दोनों पर अलग-अलग पड़ता है। हाल ही में हुई एक शोध की माने तो काम के बढ़ते बोझ की वजह से लड़कों के मुकाबले लड़कियों का वजन ज्यादा बढ़ने लगता है।

क्या कहती है शोध
गोथनबर्ग विश्वविद्यालय में जीवनशैली पर हुए इस शोध में सामने आया है कि काम के चक्कर में लड़कों के मुकाबले लड़कियों में वजन ज्यादा बढ़ता है। शोधकर्ता सोफिया क्लिनबर्ग कहती है कि हमने शोध में पाया है कि अपना काम लग्नता से करने वाली लड़कियों में लड़कों के मुकाबले ज्यादा जल्दी वजन बढ़ता है।
लम्बें समय के लिए काम करना
करीबन 3,872 लोगों पर 20 घंटों तक हुए इस शोध में बहुत सी रोचक जानकारियां सामने आई है। जैसे कि लम्बें समय तक पूरी लग्नता से काम करने की वजह से लड़कियों में वजन बढ़ा है। इतना ही नहीं करीबन 50 प्रतिशत लड़कियां ऐसी है जिनमें काम और उसे लेकर तनाव की वजह से वजन लगातार बढ़ा ही है। साथ ही साथ कम तनाव के साथ काम करने वाली लड़कियों के मुकाबले इनका वजन 20 प्रतिशत ज्यादा बढ़ा है।
क्यों बढ़ता है वजन?
घर की जिम्मेदारियों के संग ऑफिस के काम को भी लग्न के साथ करना ही लड़कियों में वजन बढ़ने की प्रमुख वजह है। सोफिया क्लिनबर्ग की माने तो जब बात ऑफिस में जिम्मेदारी के साथ काम करने की आती है तो सिर्फ लड़कियां ज्यादा प्रभावित होती है। दूसरी ओर परिवार की जिम्मेदारी भी बेहतरी से निभाती है। दोनों ही कामों के बीच खुद के लिए वक्त कम मिल पाता है, ऐसे में वह एक्सरसाइज हेल्दी लाइफस्टाइल से दूर होने लगती है। इसी कारण इनका वजन बढ़ने लगता है।
काम पर कंट्रोल
इसी शोध में एक और रोचक तथ्य सामने आया है, कि जिन लोगों का काम पर कंट्रोल कम होता है उनका वजन भी आसानी से बढ़ जाता है। साथ ही साथ इन लोगों को बहुत कम सिखने को मिलता है, जिसके चलते वह आगे नहीं बढ़ पाते। साथ ही यह लोग ऑफिस में काम को लेकर ज्यादा सक्रिय नहीं रहते।
तनावमुक्त होना है जरूरी
तो क्या ऑफिस में तनाव के चलते बढ़ते वजन को मापने का कोई तरीका है? सबसे पहले तो ऐसे में ऑफिस बदल लेना बिलकुल भी अच्छा विकल्प नहीं है। लेकिन आप ऑफिस में ही तनाव को कम करने वाली एक्टिविटीज में हिस्सा ले सकते है। जैसे कि मौका मिलते ही काम के बीच में गहरी सांस लेना, साथ ही जरा सा ब्रेक मिलने पर थोड़ी देर के लिए ब्रिस्क वॉक करके आना। इतना ही नहीं आप चाहे तो आप अपनी कुर्सी पर बैठे-बैठे ही छोटी-छोटी स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज कर सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
