Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
World Blood Donor Day 2025: ब्लड डोनेट करते समय क्या लगता है डर? जानें रक्तदान से जुड़े हर सवाल का जवाब
Common Blood Donation Myths : रक्तदान को महादान कहा गया है, और ये बात सौ प्रतिशत सही भी है। यह एक ऐसा कार्य है जिससे आप किसी अनजान व्यक्ति की जिंदगी बचा सकते हैं। हर साल 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस (World Blood Donor Day) मनाया जाता है ताकि लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में बताया जा सके और उन्हें इसके लिए प्रेरित किया जा सके।
इसके बावजूद, आज भी बहुत से लोग ब्लड डोनेट करने से डरते हैं या कई भ्रांतियों की वजह से इससे बचते हैं। आइए जानते हैं रक्तदान से जुड़ी इन भ्रांतियों की सच्चाई और ब्लड डोनेशन से होने वाले फायदे।

1. ब्लड डोनेट करने से कमजोरी आती है
सच्चाई: रक्तदान करने से शरीर में कोई स्थायी कमजोरी नहीं आती। आमतौर पर 300-400 मिलीलीटर रक्त लिया जाता है जो आपके कुल खून का लगभग 15वां हिस्सा होता है। शरीर इस रक्त की पूर्ति 24 से 48 घंटे में शुरू कर देता है और कुछ हफ्तों में लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या सामान्य हो जाती है।
2. ब्लड डोनेट करते समय बहुत दर्द होता है
सच्चाई: रक्तदान करते समय मामूली चुभन होती है, जैसा कि किसी सामान्य इंजेक्शन के समय होता है। इसके अलावा पूरा प्रोसेस सुरक्षित और बिना किसी अधिक दर्द के होता है।
3. हीमोग्लोबिन गिर जाता है
सच्चाई: अगर आप स्वस्थ हैं और आपका हीमोग्लोबिन लेवल सामान्य है, तो रक्तदान से कोई हानि नहीं होती। रक्तदान से पहले डॉक्टर आपके हीमोग्लोबिन की जांच करते हैं और तभी रक्त लिया जाता है।
4. रक्तदान करने से मोटापा बढ़ता है
सच्चाई: उल्टा, ब्लड डोनेट करने से कैलोरी बर्न होती है। एक बार रक्तदान करने से लगभग 650 कैलोरीज तक खर्च होती हैं, जिससे वजन नियंत्रण में मदद मिलती है।
5. रक्तदान सिर्फ युवाओं का काम है
सच्चाई: 18 से 65 वर्ष की आयु का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है, बशर्ते उसकी हेल्थ रिपोर्ट सामान्य हो।
6. रक्तदान से HIV हो सकता है
सच्चाई: रक्तदान की प्रक्रिया पूरी तरह से सैनिटाइज और डिस्पोजेबल उपकरणों के साथ की जाती है। इससे HIV या किसी अन्य संक्रमण का कोई खतरा नहीं होता।
7. रक्तदान बार-बार नहीं किया जा सकता
सच्चाई: पुरुष हर 3 महीने और महिलाएं हर 4 महीने में रक्तदान कर सकती हैं, क्योंकि लाल रक्त कणिकाएं 90 से 120 दिन में खुद ही नष्ट हो जाती हैं।
8. ब्लड डोनेट से बांझपन होता है
सच्चाई: यह पूरी तरह से मिथक है। रक्तदान का प्रजनन क्षमता से कोई संबंध नहीं है।
9. ब्लड डोनेट से इम्युनिटी कमजोर होती है
सच्चाई: रक्तदान से इम्यून सिस्टम पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता। अगर व्यक्ति स्वस्थ है, तो उसका शरीर आसानी से रक्त की भरपाई कर लेता है।
10. रक्तदान सिर्फ इमरजेंसी में करना चाहिए
सच्चाई: नियमित रक्तदान ज़रूरी है क्योंकि ब्लड की शेल्फ लाइफ सीमित होती है। प्लाज्मा कुछ हफ्ते और रेड ब्लड सेल्स करीब 35-42 दिनों तक ही सुरक्षित रहते हैं।
ब्लड डोनेट से मिलने वाले फायदे?
दिल और कैंसर से बचाव: आयरन का संतुलन बनाए रखता है जिससे दिल की बीमारी और कैंसर का खतरा कम होता है।
वजन कम करने में सहायक: कैलोरी बर्न होती हैं, जिससे मोटापा कंट्रोल में रहता है।
मानसिक संतुष्टि: किसी की जान बचाने का संतोष मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।
हेल्थ चेकअप: ब्लड डोनेट से पहले बेसिक हेल्थ चेकअप से आपको अपनी सेहत का पता चल जाता है।
किन लोगों को नहीं करना चाहिए रक्तदान?
- हीमोग्लोबिन 12 से कम हो।
- किसी संक्रमण या बुखार से पीड़ित हों।
- एंटीबायोटिक्स या स्टेरॉइड्स ले रहे हों।
- हाल में टैटू या पियर्सिंग करवाया हो (कम से कम 4-6 महीने तक ना करें)।
- गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाएं।
रक्तदान करने से पहले रखें ये सावधानियां
- 3 घंटे पहले हल्का व पौष्टिक भोजन लें।
- धूम्रपान और शराब से बचें।
- ब्लड डोनेशन से पहले पर्याप्त नींद लें और पानी पीएं।
- डोनेशन के बाद आराम करें और हल्का भोजन करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
