Latest Updates
-
Quick Dinner 10 Min Egg Bhurji Recipe: झटपट बनाएं चटपटी और मसालेदार अंडा भुर्जी -
International Yoga Day 2026: थायराइड से छुटकारा पाने के लिए रोज करें ये 5 योगासन, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर -
Gajar Ka Murabba Recipe: सेहत और स्वाद का बेहतरीन संगम, जानें बनाने की आसान विधि -
Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना अधूरा रह जाएगा व्रत -
Muharram 2026: कब है आशूरा? जानें मुहर्रम की 10वीं तारीख का धार्मिक महत्व और इतिहास -
Father’s Day 2026 Gift Ideas: पापा के लिए ढूंढ रहे हैं खास तोहफा? फादर्स डे पर दें ये 7 बेहतरीन गिफ्ट्स -
Quick 30 Minute Egg Biryani Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद -
कौन हैं सैंटी शर्मा, जिनकी Bigg Boss 20 में हो सकती है एंट्री? कॉकरोच जनता पार्टी की वजह से हुए थे वायरल -
High Protein Breakfast Egg Bhurji Paratha Recipe: स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल -
Vinayak Chaturthi 2026: प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
World Cancer Day : 5 मिनट में टेस्टिकुलर कैंसर का पता लगाएं, 15 से 45 साल के पुरुष जरूर करें ये काम
Testicular Cancer Test At Home : टेस्टिकुलर कैंसर (Testicular cancer) जिसे वृषण कैंसर या अंडकोष के कैंसर के नाम से जाना जाता है, बेहद खतरनाक बीमारी है, जिसमें मरीज के जीवित रहने की संभावना काफी कम रहती है। यह बीमारी पुरुषों को ही होती है, क्योंकि यह कैंसर अंडकोष का कैंसर होता है।
टेस्टिकुलर कैंसर टेस्टिकल्स में शुरू होता है, जिन्हें टेस्टिस भी कहा जाता है। पुरुष के जननांग के नीचे त्वचा की लटकी हुई एक ढीली थैली होती है, जिसे स्क्रोटम कहते हैं। टेस्टिस उस थैली के अंदर होते हैं, जो स्पर्म और टेस्टोस्टेरोन का उत्पादन करते हैं। टेस्टिकुलर कैंसर हर उम्र के पुरुष को हो सकता है, लेकिन 15 से 45 साल के बीच इसका खतरा ज्यादा होता है।

टेस्टिकल में गांठ या सूजन इस कैंसर का पहला दिखने वाला संकेत है। यदि समय पर रहते इसका न किया जाए तो कैंसर की सेल्स तेजी से शरीर के दूसरे हिस्सों में फैल सकती हैं। टेस्टिकुलर कैंसर का सबसे आम प्रकार जर्म सेल टेस्टिकुलर कैंसर है। यही सेल्स शरीर में स्पर्म का उत्पादन करती हैं।
लक्षण
- एक या दोनों टेस्टिकल्स में गांठ या सूजन
- स्क्रोटम का भारी महसूस होना
- पेट के निचले हिस्से या श्रोणि के क्षेत्र में दर्द होना
- स्क्रोटम में तेजी से सूजन हो जाना
- स्क्रोटम या टेस्टिकल में दर्द या परेशानी महसूस होना
- छाती के टिश्यू का कमजोर होना या बढ़ जाना
पीठ में दर्द।
टेस्टिकुलर कैंसर कारण
टेस्टिकुलर कैंसर का सही कारण नहीं पता है। लेकिन परिवार में इसका इतिहास होने पर खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा अगर गर्भ में शिशु का कोई टेस्टिकल स्क्रोटम के अंदर पूरी तरह नहीं जा पाता तो भी इस कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। इसे क्रिप्टोर्किडिज्म या अनडिसेंडेड टेस्टिकल भी कहा जाता है।
5 मिनट में करें टेस्ट
- गर्म पानी से नहाते वक्त पांच मिनट का समय दें। गर्म पानी से नहाने पर इसका टेस्ट करना आसान हो जाता है।
- एक तरफ से शुरुआत करें और अपनी उंगलियों से स्क्रोटम को धीरे-धीरे घुमाकर टेस्टिकल की सतह को महसूस करें।
- किसी भी गांठ, सूजन या असामान्यता को पहचानने की कोशिश करें। ध्यान रखें कि कैंसरयुक्त ट्यूमर आमतौर से दर्द नहीं करते हैं।
समय के साथ आकार में होने वाले परिवर्तन पर ध्यान दें।
- टेस्टिकुलर कैंसर का सबसे आम लक्षण दर्दरहित गांठ है, कुछ पुरुषों को टेस्टिकल्स और स्क्रोटम में सूजन का अनुभव हो सकता है।
किसी भी हल्के दर्द या भारीपन के लिए सचेत रहें।
- साइड बदलें और दूसरे टेस्टिकल का परीक्षण करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications