Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
World Lung Cancer Day 2025: घर बैठे सिर्फ 5 सेकंड का टेस्ट बताएगा, फेफड़ों में कैंसर है या नहीं?
Lung Cancer Finger Test : फेफड़ों का कैंसर (Lung Cancer) दुनियाभर में सबसे आम और जानलेवा बीमारियों में से एक है। यह कैंसर से होने वाली मौतों का प्रमुख कारण बन चुका है। अफसोस की बात यह है कि इस बीमारी का पता अक्सर तब चलता है, जब यह अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका होता है।
लेकिन एक आसान घरेलू टेस्ट की मदद से आप इसकी शुरुआती पहचान कर सकते हैं, इस टेस्ट को डायमंड फिंगर टेस्ट कहा जाता है।

क्या है डायमंड फिंगर टेस्ट?
डायमंड फिंगर टेस्ट को मेडिकल भाषा में स्कैमरोथ विंडो टेस्ट या विंडो गैप टेस्ट भी कहा जाता है। यह एक बिल्कुल सरल टेस्ट है जिसे कोई भी व्यक्ति घर बैठे सिर्फ 5 सेकंड में कर सकता है। इस टेस्ट में आप अपने दोनों हाथों की तर्जनी (index fingers) को नाखूनों से आमने-सामने जोड़ते हैं। अगर उनके बीच में एक डायमंड के आकार की खाली जगह (गैप) दिखती है, तो इसका मतलब है कि फेफड़ों के कैंसर की संभावना कम है। लेकिन अगर यह गैप नहीं बन रहा है और उंगलियों के बीच कोई खिड़की जैसी जगह नहीं दिखती, तो यह क्लबिंग नाम की स्थिति हो सकती है, जो फेफड़ों के कैंसर का शुरुआती संकेत हो सकता है।
क्लबिंग क्या है?
क्लबिंग एक ऐसी अवस्था है जिसमें उंगलियों के सिरे मोटे और नाखून गोल या उठे हुए दिखते हैं। यह आमतौर पर शरीर में ऑक्सीजन की कमी के कारण होता है और यह स्थिति दिल, फेफड़ों या पाचन तंत्र से जुड़ी गंभीर बीमारियों का संकेत देती है। फेफड़ों का कैंसर, इंटरस्टिशियल लंग डिजीज, या कार्डियक समस्याएं इसकी वजह हो सकती हैं।
डायमंड फिंगर टेस्ट का वैज्ञानिक आधार
इस टेस्ट में आने वाले बदलावों का एक कारण VEGF (Vascular Endothelial Growth Factor) हो सकता है। यह एक ऐसा प्रोटीन है जो शरीर में नई ब्लड वेसल्स बनने की प्रक्रिया को बढ़ाता है। जब फेफड़े या दिल ठीक से काम नहीं करते, तो शरीर VEGF रिलीज करता है, जिससे उंगलियों में सूजन और ब्लड फ्लो बढ़ने लगता है। यही उंगलियों के सिरों में बदलाव की वजह बनता है।
फेफड़ों के कैंसर के अन्य लक्षण
- लगातार 3 हफ्तों से ज्यादा खांसी होना
- खांसते समय खून आना
- सीने में दर्द या जकड़न
- सांस लेने में तकलीफ
- थकान या एनर्जी की कमी
- भूख न लगना
- चेहरा और गर्दन सूजना
- आवाज बैठना या कर्कश होना
- निगलने में कठिनाई
पारंपरिक जांच के तरीके
अगर डायमंड फिंगर टेस्ट में संदेह की स्थिति बनती है, तो डॉक्टर CT स्कैन, PET-CT स्कैन, चेस्ट एक्स-रे या बायोप्सी जैसे मेडिकल टेस्ट की सलाह दे सकते हैं।
जल्दी पकड़ना है जरूरी
फेफड़ों के कैंसर की जल्द पहचान से इलाज की सफलता दर काफी बढ़ जाती है। ऐसे में डायमंड फिंगर टेस्ट जैसे आसान उपाय शुरुआती जांच के लिए बेहद मददगार हो सकते हैं। ध्यान रखें, यह कोई अंतिम निदान नहीं है, लेकिन अगर आपको क्लबिंग के संकेत मिलते हैं, तो जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
