Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
एक छोटे से कमरे को बड़ा दिखाने के लिए 5 टिप्स
अपने बजट के अन्दर और अपनी सुविधा के अनुसार अपनी आवश्यकताओं को समेटने के लिए पर्याप्त जगह वाला घर खरीदने की इच्छा रखने वाले हर एक मकान मालिक के लिए रियल स्टेट के बढ़ते हुए दामों के कारण अपना सपना पूरा करना बहुत मुश्किल होता जा रहा है। यदि आप एक छोटे से कमरे में रहते हैं लेकिन आपकी इच्छा बड़े में रहने की है तो छोटे कमरे को बड़ा बनाने के लिए नीचे लिखे टिप्स अपना कर आप वास्तव में ऐसा कर सकते हैं।
ऐसे दें छोटे घर को बड़ा लुक
1. अतिरिक्त स्थान का उपयोग करें- यदि आपके कमरे से जुड़ी हुई कोई लॉबी या कोई अतिरिक्त स्थान है, तो इसका इस्तेमाल करें। इन दोनों स्थानों के बीच की दीवार को हटा देने से पूरी जगह खुल जाएगी और आपका कमरा अपने वास्तविक आकार से बड़ा लगने लगेगा। यदि आपको कोई पार्टीशन बनाने की जरूरत है तो आप एक कामचलाऊ विकल्प जैसे पर्दे का इस्तेमाल कर सकते हैं जिसका उपयोग आप अपनी जरूरत के हिसाब से कर सकते हैं।

2. सही फर्नीचर का चुनाव करें- आप भले ही बहुत सारा पैसा भारी और बड़े आकार के फर्नीचर पर खर्च कर सकते हों, जो देखने में आकर्षक हो पर वह मुश्किल से आपके कमरे में फिट होगा| इस तरह के मामलों में, फर्नीचर कम आरामदायक हो जाता है या कम इस्तेमाल होता है| अपने कमरे को बड़ा लुक देने के लिए इस तरह के फर्नीचर को, ज्यादा इस्तेमाल के लायक और कम स्थान घेरने वाले दूसरे फर्नीचर से बदल डालें| कई उद्देश्यों को पूरा करने वाले फ़ोल्डेबल और एडजस्टेबल सामान या फर्नीचर का उपयोग करें|
3. अनावश्यक चीज़ों को बाहर फेंकें-अक्सर ऐसा होता है कि समय के साथ आप नए कमरे में आते हैं और कुछ सालों बाद आपको ऐसा लगाने लगता है कि आपके कमरे की दीवारें आपके पास आती जा रही हैं| ऐसा इसलिए नहीं होता कि आपका कमरा सिकुड़ रहा है, ऐसा हो ही नहीं सकता| ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आप बहुत सी अनावश्यक चीजें इकट्ठी कर लेते हैं| अपने पास इकट्ठे सामान को आप जब भी चेक करें तो जो सामान आपकी जरूरत का नहीं है उसे अलग कर दें या फेंक दें| कम या अनावश्यक चीज़ों के बिना कमरा निश्चित रूप से बड़ा दिखाई पड़ेगा|
4. रंग भी फर्क पैदा करते हैं- रंग तो कई होते हैं पर आपकी पसंद ही यह निश्चित करती है कि आखिर में कमरा कितना बड़ा या छोटा दिखेगा| गहरे रंग जीवंतता का भाव पैदा करते हैं, लेकिन निश्चित रूप से कमरे को छोटे दिखाते हैं, खासकर तब जब कमरे में पर्याप्त वेंटिलेशन की कमी हो| कूल और हल्के रंगों से इसके विपरीत कमरा बड़ा और अधिक खुला दिखता है|
5. आईने और रोशनी पर खर्च करें- गहराई का प्रभाव पैदा करने के लिए बड़े दर्पण लगाएं| दर्पण कृत्रिम और प्राकृतिक प्रकाश को प्रतिबिंबित करने की क्षमता रखते हैं, खासतौर पर दिन के समय, ताकि आपका कमरा, चमकीला और बड़ा लगे| यदि आपके पास प्राकृतिक प्रकाश को अन्दर लाने का विकल्प है तो इसे जरूर करें| यदि यह सुविधा नहीं है , तो एक छोटे से कमरे में एक बड़ा फर्क करने के लिए सही जगह पर सामरिक स्थिति में कृत्रिम प्रकाश व्यवस्था बनाएँ|



Click it and Unblock the Notifications
