Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
सर्दियों में कैसे करें गुलाब के फूलों की बागवानी
सर्दी के मौसम में ठंडी हवाएं चलती है, ऐसे में बगीचे के सवेंदनशील पौधों के खराब होने का ड़र रहता है। बगीचे के सबसे सुंदर पौधे गुलाबों को सर्दी के दिनों में सबसे ज्यादा केयर की जरूरत होती है। गुलाब की फूलों की पत्तियां बहुत नाजुक होती हैं, तापमान के कम या ज्यादा होने का सबसे ज्यादा फर्क इन्ही पर पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि सर्दी के दिनों में गुलाब के पौधों की देखभाल की जाएं। यहां कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं कि सर्दी के दिनों में गुलाब के पौधे की देखभाल कैसे करें : -
सर्दियों के मौसम में गुलाब के फूलों की केयर करने के कुछ सरल टिप्स : -

1) पौधे को ढ़क दें : सर्दियों के दिनों में रात के समय ठंडी हवाएं चलने पर गुलाब के पौधे को किसी बड़ी पॉलीथीन से ढांक दें। आप चाहें तो कार्डबोर्ड बॉक्स या प्लास्टिक बॉक्स का इस्तेमाल भी कर सकते है। इस तरह से गुलाब का पौधा सुरक्षित रहेगा।
2) गंदगी साफ कर दें : गुलाब के पौधे सबसे ज्यादा संवेदनशील होते है। उन्हे सबसे ज्यादा केयर की जरूरत होती है। अगर आपके घर में गुलाब के पौधे के पास गंदगी या सूखी पत्तियां हों, तो उसे तुंरत साफ कर दें। इस पौधें को संक्रमण या कण्डव रोग सबसे ज्यादा लगता है, इसलिए पौधे के आसपास स्वच्छता बनाएं रखें।
3) पानी दें : सर्दियों के दिनों में गुलाब के पौधे बहुत जल्दी ड्राई और डिहाईड्रेट हो जाते है। ऐसे में आप हर दिन उन्हे पानी दें ताकि वह ताजे रहें और उनमें पानी की कमी न रहें, क्योंकि हम सभी को पता है कि पौधा या कोई भी सजीव वस्तु, उसे पानी की पर्याप्त मात्रा की आवश्यकता होती है। सही मात्रा में पानी देने से पौधे का विकास भी अच्छी तरह होता है।
4) जड़ों को ढा़ंक दें : अगर आपके घर में गुलाब का पौधा काफी बड़ा हो चुका है और उसे अंदर रखना या पूरा ढ़कना मुश्किल है तो उसकी जड़ों को ढांक लें। जड़ों को ढांकने से पूरे पौधे और तने को सर्द हवाओं के सम्पर्क में आने से बचाया जा सकता है। किसी घास से भी गुलाब के पौधे की जड़ों को ढांका जा सकता है।
5) इनडोर गार्डिंग करें : अपने घर में गुलाब के पौधे को गमले में लगाएं ताकि आप उसे उठाकर घर में रख सकें। आप चाहें तो घर के अंदर भी इनडोर गार्डनिंग कर सकते है। इस तरह से गुलाब को जलने या खराब होने से आसानी से बचाया जा सकता है। अगर पौधे को धूप की आवश्यकता है तो उसे धूप दिखा दें वरना छांव में ही रखा रहने दें। गुलाब की कभी भी पाला या ओस में खुला न छोड़ें और ठंडी हवाओं से इसका बचाव करें।



Click it and Unblock the Notifications
