Latest Updates
-
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत
वेजटेबल गार्डन में फफूंद की समस्या से ऐसे पाएं निजात
फफूंद एक ऐसी समस्या है, जिसका सामना हर गार्डनर को करना पड़ता है। इसलिए यह जान लें कि आप अकेले नहीं हैं। अगर आपके गार्डन मे हर जगह फफूंद हो और समस्याएं बढ़ती जा रही हों, तो आपके लिए इससे छुटकारा पाने के उपाय के बारे में जानना होगा। चाहे सजावटी पौधे हों या गुलाब के पौधे या फिर श्रब, सब में फफूंद की समस्या आ सकती है। इसलिए आपको इसका ख्याल रखना होगा। अगर आप अपने गार्डन में किसी एक पौधे पर फफूंद पाते हैं तो इसका यह मतलब नहीं कि वह दूसरे पौधे पर भी फैल जाएगा।
यह जानने के लिए कि आपके गार्डन का पौधा फफूंद की चपेट में है या नहीं, इसके लिए आपको कई चीजें देखनी पड़ेंगी। अगर आपको पौधों पर ग्रे या व्हाइट पाउडर जैसा निशान दिखे तो फिर आपको इससे छुटकारा पाने की सख्त जरूरत है। अगर पौधे की पत्तियां पीली पड़ने लगे तो समझें कि फफूंद की समस्या काफी गंभीर हो गई है। अगर आप चाहते हैं कि आपके गार्डन में सारी चीजें ठीक—ठाक रहें तो आप को गार्डनिंग टिप्स का सहारा लेना पड़ेगा।
जिन लोगों को पौधों से लगाव होता है, उनके लिए फफूंद की समस्या काफी तनाव पैदा करती है। इसलिए यह जरूरी है कि आप अपने पौधों का अच्छे से ध्यान रखें। आज जब कि सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं, ऐसे में घर में सब्जी उगाना बहुत जरूरी हो गया है। आइए हम आपको बताते हैं कि आप कैसे अपने वेजटेबल गार्डन में फफूंद की समस्या से निजात पा सकते हैं।

1. कीटनाशक: अगर आप अपने वेजटेबल गार्डन को फफूंद से बचाना चाहते हैं तो कीटनाशक का छिड़काव करें। फफूंद वाले वेजटेबल गार्डन से सब्जियों के भी नुकसानदायक होने का खतरा रहता है। इसलिए कीटनाशक का छिड़काव बेहद जरूरी है। एक गैलन पारी में एक चम्मच लिक्विड सोप मिलाकर गार्डन में छिड़काव करें।
2. लहसुन करे जादुई असर: लहसुन के कई फायदें हैं और यहां तक कि गार्डनिंग में भी इसका विशेष महत्व है। फफूंद से छुटकारा पाने के लिए आप लहसुन के गांठ का इस्तेमाल कर सकते हैं। लहसुन के गांठ को पानी में डाल दें और उसके गुदे को अच्छे से निकाल लें। अब इस पानी का गार्डन में छिड़काव करें। फफूंद से छुटकारा पाने का यह सबसे अच्छा तरीका है।
3. बेकिंग सोडा: बेकिंग सोडा से भी फफूंद से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। आप एक गैलन पानी में बेकिंग सोडा मिला कर गार्डन का छिड़काव करें। यह सबसे आसान गार्डनिंग टिप्स है। अच्छे परिणाम के लिए सप्ताह में कम से कम एक बार ऐसा अवश्य करें।
4. ये मिश्रण है कारगर: वेजटेबल गार्डन में फफूंद की समस्या से निजात पाने के लिए लहसुन और मिर्च का मिश्रण काफी कारगर होता है। लहसुन, लिक्विड सोप, एक गैलन पानी और मिर्च को आपस में मिलाकर आप फफूंद से निजात पा सकते हैं।
5. सल्फर भी है उपयोगी: सल्फर के उत्पाद भी फफूंद से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। हालांकि इसका छिड़काव आपको फफूंद के लक्षण दिखाई देने से पहले ही करना होगा। साथ ही जब आप सल्फर का छिड़काव कर रहे हों तो तापमान 90 डिग्री फॉरेनहाइट से ज्यादा नहीं होना चाहिए। वहीं सल्फर का बहुत ज्यादा छिड़काव भी नुकसानदायक होता है, इसलिए सावधान रहें।
6. आयल ट्रीटमेंट: कुछ तेल के नियमित छिड़काव से भी फफूंद से छुटकारा पाया जा सकता है। नीम का तेल और जोजोबा का तेल पौधों को फफूंद से बचाने में मदद करता है। हालांकि इसका इस्तेमाल बहुत ज्यादा तापमान पर नहीं करना चाहिए। फफूंदनाशी के लेबल पर दिए निर्देशों को जरूर पढ़ें।



Click it and Unblock the Notifications
